Third party image reference
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आपको कई ऐसे क्रिकेटर्स के नाम मिल जाएंगे, जिन्होंने तिहरे शतक लगाए हैं। लेकिन आज हम पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज बिलाल इरशाद अहमद की बात करेंगे, जिन्होंने टेस्ट नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट में तिहरा शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया हुआ हैं।
Third party image reference
बिलाल इरशाद अहमद ने 26 साल की उम्र में साल 2017 में पीसीबी इंटर क्लब क्रिकेट चैंपियनशिप के मुकाबले में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 50 ओवर के मैच में ट्रिपल सेंचुरी लगाने का कारनामा कर दिखाया। उन्होंने 175 गेंदों पर 9 छक्के और 42 चौकों की मदद से नाबाद 320 रन बनाए।
Third party image reference
उन्होंने यह तिहरा शतक अल रहमान सीसी के खिलाफ खेलते हुए शहीद अलम बक्स क्रिकेट क्लब की तरफ से लगाया। इस दौरान बिलाल ने जाकिर हुसैन के साथ दूसरे विकेट के लिए 364 रनों की साझेदारी भी की। उनकी टीम ने 556 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और 411 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
Third party image reference
दोस्तों यदि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया लिखे और चैनल को फॉलो करे।



