नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका क्रिकेट समरी में। दोस्तों सेमीफाइनल में हार का तूफान अभी शांत भी नही हुआ था कि भारतीय टीम पर एक संकट और आता दिखाई दे रहा है। खबर है कि टीम के एक सीनियर खिलाड़ी ने BCCI के कानून का उल्लंघन किया है।
Third party image reference
दरअसल, वर्ल्ड कप से पहले कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर (सीओए) ने खिलाड़ियों को अपनी पत्नी/गर्लफ्रेंड को सिर्फ 15 दिन तक साथ रखने की अनुमति दी थी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि किसी एक सीनियर खिलाड़ी ने इस कानून को तोड़ते हुए पूरे टूर्नामेंट तक अपनी पत्नी को साथ रखा था।
Third party image reference
नाम नही बताने की शर्त पर BCCI के एक अधिकारी ने PTI को बताया कि इस कानून का निश्चित रूप से उल्लंघन हुआ है। अधिकारी ने बताया कि 3 मई को हुई बैठक में BCCI ने इस खिलाड़ी को अनुमति नही दी थी। फिर भी इसने पत्नी को साथ रखा। इसके लिये कोच या कप्तान से भी अनुमति नही ली थी। अब सीओए इसकी रिपोर्ट पेश करेगा और उसके बाद कार्रवाही संभावित है।
Third party image reference
मित्रों आपके अनुसार वह सीनियर खिलाड़ी कौन हो सकता है जिसने BCCI के इस कानून का उल्लंघन किया है? कमेंट करके जरूर बताएं।


