Tuesday, July 16, 2019

श्रेयस अय्यर ने कहां- इस खिलाड़ी को देखकर लगता है बल्लेबाजी कितनी आसान है!

भारतीय ए टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर गए श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्हें लगता है कि अब वह भारतीय टीम में जगह डिजर्व करते हैं। उन्होंने बताया कि विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से क्या खूबियां चाहते हैं।

श्रेयस अय्यर ने कहां- इस खिलाड़ी को देखकर लगता है बल्लेबाजी कितनी आसान है!
Third party image reference
श्रेयस अय्यर ने आगे कहा मुझे लगता है कि मैं भारतीय टीम में जगह पाने का हकदार हूं। 'ए' टीम के साथ मेरा प्रदर्शन मायने रखेगा। मैं पिछले सीजन से बेहतर खेलना चाहता हूं। एक खिलाड़ी के रूप में और परिपक्व होने की इच्छा रखता हूं।

Third party image reference
श्रेयस अय्यर ने कहा कोहली हमेशा रनों के भूखे रहते हैं। आप उनकी बल्लेबाजी को देखते हुए यह महसूस कर सकते हैं। मैं इसी तरह की भूख अपने अंदर जगाना चाहता हूं। धोनी मैदान पर कितने शांत और संयमित रहते हैं।

Third party image reference
आगे उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को देखकर लगता है कि वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनके पास गेंद खेलने के लिए अतिरिक्त समय होता है। उन्हें देखकर लगता है कि बल्लेबाजी कितनी आसान है। यह खूबी उन्हें सभी बल्लेबाजों से अलग बनाती है। उन्हें दूसरे छोर से बल्लेबाजी करते देखना सर्वश्रेष्ठ अनुभव है। वह अपनी पारी को बखूबी तैयार करते हैं। अगर मैं इन खिलाड़ियों की खूबियां अपना सका तो यह मेरे लिए बहुत फायदेमंद होगा।
Source : NBT sports