Friday, July 19, 2019

गौतम गंभीर ने सौरव गांगुली नहीं इस खिलाड़ी को बताया भारत का सबसे सफल कप्तान


भारतीय क्रिकेट जगत में एक नाम अब ऐसा है, जिसकी चर्चा हर गली नुक्कड़ से लेकर बड़े मंचों तक हो रही है वो कोई और नहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं. विश्वकप के दौरान और उसके बाद कई लोगों ने धोनी के प्रदर्शन और संन्यास को लेकर काफी कुछ कहा, अब हम बताते हैं, कि  2011 विश्व कप के हीरो रहे का क्या मानना है महेंद्र सिंह धोनी को लेकर.

गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर कही यह बात

माही के लिए गौतम गंभीर ने कहा कि सिर्फ धोनी ही एक सर्वश्रेठ खिलाड़ी नहीं हैं उनके अलावा भी कई सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान रहे हैं, जिन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है. आगे उन्होंने यह भी कहा कि सफलता का श्रेय और गलती की सजा दोनों ही कप्तान को नही देना चाहिए.

आगे उन्होने बताया कि आंकड़ो को देख कर तो इसमें कोई शक नही है कि धोनी सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अन्य कप्तानों ने बुरा प्रदर्शन किया है.

आगे उन्होंने बताया की सौरव गांगुली ने अच्छी कप्तानी की है. वर्तमान के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी की भी तारीफ करी और बताया की उनकी कप्तानी में हमने दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय श्रृंखला और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीती है.

गंभीर ने कहा कि,

“यह सच है कि एमएस धोनी ने दो विश्व कप (2007 और 2011) जीते हैं, लेकिन सफलता के लिए कप्तान को सारा श्रेय देना उचित नहीं है और केवल उनकी आलोचना भी सही नही है. धोनी ने चैंपियंस ट्राफी जीती है और विश्व कप जीता है, लेकिन अन्य कप्तानों ने भी भारत को आगे बढ़ाया है. अनिल कुंबले जैसे कप्तानों ने हालांकि लंबे समय तक काम नहीं किया है, राहुल द्रविड़ ने भारत को इंग्लैंड में जीत दिलाई,”

महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया टूर को लेकर कही यह बात

इन सब बातों के बीच उन्होंने यह भी बोल ही दिया की धोनी के टीम में न होने से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि अगले विश्व कप के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए.

ऐसा ही धोनी ने किया था ऑस्ट्रेलिया टूर में उन्होंने सचिन, सहवाग और गंभीर को एक साथ यह बोल कर मना कर दिया कि मैदान की बाउंड्री बड़ी है और इसलिए युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए, क्योंकि इसी से ही वो अगले विश्व कप के लिए तैयार होंगे.