Sunday, July 21, 2019

अभिषेक नायर ने कहा- इस खिलाड़ी की पत्नी ने उसे मॉडर्न बना दिया है !

खेल जगत से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए चैनल को फॉलो कर सकते हैं, ऊपर दिए गए पीले बटन को दबाकर।
भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को बॉलीवुड फिल्म सूर्यवंशम देखना काफी पसंद था। रोहित शर्मा के एक करीबी दोस्त के अनुसार रोहित शर्मा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। ऐसे में जब भी सूर्यवंशम टीवी पर आती थी तो रोहित पूरी फिल्म देखकर ही उठते थे। सूर्यवंशम फिल्म 21 मई 1999 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और सौंदर्य मुख्य भूमिका में है। रोहित की इस आदत को उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बदलने का काम किया।

Third party image reference
शादी से पहले रितिका स्पोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में बतौर मैनेजर के रूप में काम किया करती थी। इसी दौरान रोहित शर्मा और रितिका की एक दूसरे के साथ मुलाकात हुई। जिसके बाद रितिका ने रोहित शर्मा को मॉडर्न बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। रितिका रोहित के साथ नई-नई चीजों को लेकर बात करती और उनकी रुचि पूरी तरह से बदल गई। रितिका से शादी करने के बाद रोहित शर्मा ने भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और रोहित शर्मा के करीबी दोस्त अभिषेक नायर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए रोहित शर्मा के बारे में बेहद ही बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने क्या कहा ? आइए जानते हैं :-

Third party image reference
अभिषेक नायर ने कहा मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद रोहित शर्मा के क्रिकेट कैरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुंबई की टीम में आने के बाद उनके नाम और कैरियर में काफी बढ़ोतरी हुई है। रोहित शर्मा जब हैदराबाद के लिए आईपीएल खेला करते थे तो वह मुकेश अंबानी और अमिताभ बच्चन के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए काफी उत्सुक रहा करते थे। भारतीय टीम में शामिल होने से पहले ही पूर्व प्रमुख चयनकर्ता किरण मोरे ने मुंबई की टीम के लिए सचिन के सामने रोहित शर्मा का नाम सुझाया था।

Third party image reference
अभिषेक ने आगे कहा रोहित शर्मा हमेशा से ही एक शांत स्वभाव के खिलाड़ी रहे हैं। वह रन बनाने के बाद मैदान पर भी ज्यादा आक्रमक नहीं होते हैं। रोहित कि यह खासियत उन्हें एक अलग दर्जे का खिलाड़ी बना देता है। जब से वह पिता बने हैं। उनके खेल में ज्यादा निखार देखने को मिला है। जिसके बाद यह पता चलता है कि वह टीम में अपनी भूमिका को और जिम्मेदारी के साथ निभाने लगे हैं। अभिषेक ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा की पत्नी ने उन्हें काफी मॉडर्न बना दिया है।
न्यूज सोर्स :- jansatta.com
अभिषेक नायर के द्वारा दिए गए बयान के बाद आप अपने शब्दों में कुछ जरूर कहें, खेल जगत से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए चैनल को फॉलो करें।