Sunday, July 21, 2019

दुनिया का एकमात्र क्रिकेटर, जिसकी तस्वीर करेंसी नोट पर भी छपी

Third party image reference
क्रिकेट की दुनिया में जब महान क्रिकेटर्स की बात आती हैं तो हमारे जेहन में सबसे पहले सचिन तेंदुलकर या डॉन ब्रेडमैन का नाम आता हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी जगह सर्वश्रेष्ठ हैं। लेकिन यहां हम एक ऐसे खिलाड़ी की बात करेंगे, जिसकी तस्वीर उसके देश के नोटों पर छपी।
Third party image reference
जी हां, आपने सही सुना अमूमन कई ऐसे देश हैं जहां महान पुरुषों की तस्वीर को नोट पर छापा जाता है। हम जिनकी बात करने जा रहे हैं वो दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी तस्वीर नोट पर छपी है। इस क्रिकेटर का नाम है 'फ्रैंक वॉरेल'। ये वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रह चुके हैं।
Third party image reference
वेस्टइंडीज की तरफ से 51 टेस्ट मैचों में 49.5 की औसत से 3860 रन बनाने वाले फ्रैंक वॉरेल का क्रिकेट करियर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उनकी जिंदगी काफी महान रही हैं। क्रिकेट के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा को देखते हुए बारबाडोस ने अपने डाक टिकट और करेंसी नोट पर उनकी फोटो छापी।
Third party image reference
फ्रैंक वॉरेल का व्यक्तित्व ऐसा था कि साथी खिलाड़ियों के साथ विरोधी खेमे के खिलाड़ी भी उनकी तारीफ किया करते थे। वॉरेल की योग्यता को देखते हुए उन्हें जमैका में सीनेटर चुना गया। इसके अलावा अनेकों द्वीपों के खिलाड़ियों को एकजुट कर वेस्टइंडीज टीम बनाने में उनका अहम रोल रहा है।
Third party image reference
Third party image reference
दोस्तों यदि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर लिखें और चैनल फॉलो करें।