Saturday, July 20, 2019

धोनी को लेकर बीसीसीआई का बड़ा खुलासा, सौप दी इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी, जानकर आप भी कहेंगे वाह


Third party image reference
भारतीय टीम को 2011 मे विश्व कप का खिताब जितवाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों काफी चर्चा मे हैं। उनके भविष्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कई का मानना है कि उन्हें अब क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए, तो कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि टीम इंडिया को अभी और उनकी जरूरत है।
वेस्टइंडीज दौरे पर उपलब्ध नही होंगे धोनी

Third party image reference
लेकिन अब धोनी के भविष्य के बारे मे बड़ी अपडेट सामने आई है। हाल ही मे इंग्लैंड मे अपना चौथा विश्व कप खेलने वाले विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर नही जाएँगे। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि विश्व कप के बाद भारतीय टीम का यह पूर्व कप्तान संन्यास की घोषणा करेगा। उन्होंने अपने आप को वेस्टइंडीज दौरे पर तीन टी-20 और तीन वन डे के लिए उपलब्ध नही बताया है।
लेंगे 2 हफ्ते की आर्मी ट्रेनिग

Third party image reference
अगस्त के महीने मे धोनी दो हफ्तों की आर्मी ट्रेनिग लेंगे। आपको बता दें कि सेना मे ट्रेनिंग लेने का फैसला धोनी ने 2 महीने पहले ही ले लिया था। इसी बीच, विश्व कप के खत्म होने से पहले से ही धोनी के संन्यास को लेकर हर जगह खबरों का बाजार गर्म था। कहा तो यहाँ तक जा रहा था कि वे विश्व कप के तुरंत बाद ही संन्यास की घोषणा करने वाले हैं। हालांकि धोनी की ओर से इस संबंध मे अभी किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नही आई है।
ऋषभ पंत को तैयार करने मे मदद करेंगे धोनी

Third party image reference
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबरों के अनुसार धोनी टीम के साथ विदेशी और घरेलू सीरीज मे बतौर पहले विकेटकीपर नही खेलेंगे। टीम मे उनकी जगह ऋषभ पंत लेंगे और जब तक वह पूरी तरह से इस ज़िम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार नही हो जाते, उन्हें मौके दिये जाएगे। इस दौरान धोनी उनकी मदद करेंगे। खबरों के मुताबिक धोनी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा तो हो सकते हैं, लेकिन टीम 11 का हिस्सा नही होंगे।
बीसीसीआई ने धोनी को सौंपी यह ज़िम्मेदारी

Third party image reference
बीसीसीआई ने बहुत सोचविचार कर धोनी को यह ज़िम्मेदारी सौपी है कि वह ऋषभ को तैयार करें, ताकि भारतीय टीम को एक अच्छा विकेटकीपर मिल सके और धोनी की तरह ही टीम इंडिया को जीत दिला सके। जो भी हो, बीसीसीआई के इस फैसले से पंत को फायदा मिलना तो तय है।

Third party image reference
खेल जगत से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए हमें फॉलो करना न भूलें।