Sunday, July 21, 2019

दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया से छुट्टी, डेढ़ साल बाद इस दिग्‍गज की वापसी, बचा करियर

दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया से छुट्टी, डेढ़ साल बाद इस दिग्‍गज की वापसी, बचा करियर

वेस्‍टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. तीनों फॉर्मेट में कप्‍तानी विराट कोहली को ही सौंपी गई हैं. वर्ल्‍ड कप टीम में शामिल रहे वेटरन विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया से विदाई हो गई. उन्‍हें वनडे और टी20 दोनों टीमों से बाहर कर दिया गया है. माना जा रहा है कि अब उन्‍हें शायद ही अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में मौका मिले. उन्‍होंने वर्ल्‍ड कप में 2 मैच खेले थे लेकिन वे नाकाम रहे थे. मुख्‍य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने साफ कर दिया कि ऋषभ पंत अब तीनों फॉर्मेट खेलेंगे

वनडे टीम- विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी.

टेस्ट टीम- मयंक अग्रवाल, के एल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, ऋद्धिमान साहा.

टी20 टीम- विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी.