Sunday, July 21, 2019

दुकानदार भी हैरान थे इस क्रिकेटर के पैर की लंबाई देखकर, पूरे बाजार में नहीं थी नाप की जूती


Third party image reference
आज वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल को पूरी विश्व के क्रिकेट प्रेमी जानते हैं उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सभी कायल हैं। उनके अपने देश वेस्टइंडीज ही नहीं बल्कि भारत में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं हैं। लेकिन, क्रिस गेल की लोकप्रियता भारत में आईपीएल में खेलते हुए बढ़ी है। क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर बेंगलोर की तरफ से खेलते हैं। लेकिन, हम आपको क्रिस गेल के बारे में ऐसी बात बताते हैं जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे। बात उस वक्त की है जब वेस्ट इंडीज की टीम जब भारत दौरे पर खेलने आई थी।

Third party image reference

उस दौरान एक वनडे जयपुर में था। थोड़ा वक्त निकालकर टीम वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जयपुर के दर्शनीय पर्यटन स्थल देखने निकले। इस दौरान उन्होंने शहर में कुछ खरीददारी भी की। लेकिन, उस वक्त क्रिस गेल वेस्ट इंडीज में नये नये खिलाड़ी थे और भारतीय फैंस के बीच ज्यादा पॉपुलर नहीं थे। उन्होंने जयपुर की मशहूर मौजड़ी खरीदने की इच्छा जताई। दुकानदारों ने उनके लिए एक से बढक़र एक जूतियां दिखाईं लेकिन, उनके पैर की नाप की जूती पूरे बाजार में नहीं मिली।

Third party image reference

उनके पैर में 10 नंबर की जूती आनी थी जो पूरे बाजार में कहीं भी उपलब्ध नहीं थी। आखिर दुकानदार ने उनके पैर की माप लेकर विशेषतौर पर मौजड़ी की जोड़ी बनवाई और क्रिस गेल को उपलब्ध करवाई। उनके पैर का इतना लंबा पंजा होने और उनके नाप की जूती नहीं मिल पाने की चर्चा कई दिनों तक बाजार में रही।