Wednesday, July 17, 2019

धोनी संन्यास लेने की बजाए टीम इंडिया में इस भूमिका में नजर आ सकते है, जानकर होगी खुशी

खेल जगत से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए चैनल को फॉलो कर सकते हैं, ऊपर दिए गए पीले बटन को दबाकर।
टीम इंडिया को साल 2011 में विश्व कप चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कुछ दिन पहले ही धोनी ने इंग्लैंड में अपना चौथा विश्व कप खेला था। वह वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि विश्व कप के बाद पूर्व भारतीय कप्तान संन्यास की घोषणा करेंगे। परंतु उन्होंने अपने आप को वेस्टइंडीज दौरे पर तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और तीन वनडे मैचों के लिए उपलब्ध नहीं बताया है। हालांकि वह कुछ समय के लिए भारतीय टीम के साथ रहेंगे। इसके बाद वह भारतीय टीम के बदलाव के दौर का हिस्सा रहेंगे।

Third party image reference
सूत्रों ने एक न्यूज वेबसाइट को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगेे। वह भारत और विदेशों में होने वाले दौरे पर पहले विकेटकीपर के रूप में यात्रा नहीं करेंगे। ऋषभ पंत इस समय धोनी की जगह लेंगे और धोनी के संन्यास नहीं लेने तक ऋषभ पंत को अनुभवी बनाने की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में होने वाले बदलाव में खुद मदद करेंगे। ऐसे में धोनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा रह सकते हैं। परंतु वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहेंगे। इस समय टीम इंडिया को कई क्षेत्रों में मार्गदर्शन की जरूरत है और धोनी को टीम से दूर रखना बिलकुल सही फैसला नहीं होगा।

Third party image reference
इसके अलावा कुछ लोगों ने यह जानकारी दी है कि धोनी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें कब भारतीय टीम से बाहर जाना है। सूत्रों ने कहा कि धोनी अपने आपको काफी पहले से साबित कर चुके हैं और वह इस प्रकार के व्यक्ति हैं। जो करियर ग्राफ की चिंता में कब से ज्यादा क्यों पर यकीन रखते हैं। वह टीम से जाएंगे। परंतु जल्दबाजी किस बात की है।

Third party image reference
आईपीएल से जुड़े हुए एक सूत्र ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी इस तरह से नहीं जा सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पूरी तरह से उनके ऊपर निर्भर है और वह इस समय फ्रेंचाइजी की रीड की हड्डी है। धोनी को ना सिर्फ टीम इंडिया बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बदलाव की प्रक्रिया पर ध्यान देना है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हुए 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है।
न्यूज सोर्स :- hindi.timesnownews.com
इस खबर के बारे में आप अपने शब्दों में कुछ जरूर कहें, खेल जगत से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए चैनल को फॉलो करें।