Tuesday, July 16, 2019

ICC ने घोषित की वर्ल्ड कप 2019 की 11 खिलाड़ियो की टीम,धोनी-विराट नही ये 2 भारतीय हुए शामिल

वर्ल्ड कप 2019 के समाप्त होने के बाद आईसीसी ने वर्ल्ड कप के इस संस्करण के सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों को शामिल कर वर्ल्ड कप 2019 की एक बेस्ट प्लेइंग इलेवन टीम बनाई हैं। जिन सदस्यों ने इस टीम का चयन किया है, उसमें इयॉन बिशॉप, ईशा गुहा, इयॉन स्मिथ, जैसे अंतरराष्ट्रीय दिग्गज शामिल थे। इसके अलावा क्रिकेट के लेखक लॉरेंस बूथ और ICC क्रिकेट के महाप्रबंधक ज्योफ एलार्डिस ने मिलकर टीम बनाई इस टीम में वर्ल्ड कप 2019 की चैंपियन टीम इंग्लैंड के सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया। रनरअप टीम न्यूजीलैंड के 2 खिलाड़ियों को जगह मिली, इसके अलावा सेमीफाइनल में बाहर हुई भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम से भी 2-2 खिलाड़ियों को चुना गया वहीं, सेमीफाइनल से पहले ही भारत हुई 6 टीमों में से सिर्फ बांग्लादेश की टीम के एक ही खिलाड़ी को जगह मिली हैं।

ICC ने घोषित की वर्ल्ड कप 2019 की 11 खिलाड़ियो की टीम,धोनी-विराट नही ये 2 भारतीय हुए शामिल
Third party image reference

सलामी जोड़ी :-

टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में इंग्लैंड के जेसन रॉय को शामिल किया गया है। जेसन रॉय के साथ रोहित शर्मा भी बतौर ओपनर टीम में शामिल हुए।


Copyright Holder: Cricket Stats

खिलाड़ी नंबर :- 3

नंबर 3 के स्थान पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को जगह मिली है। इस टीम में केन विलियमसन को भी टीम का कप्तान बनाया गया हैं।


Third party image reference

खिलाड़ी नंबर :- 4

इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जो रूट को नंबर 4 के स्थान पर जगह मिली हैं। रूट ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया।


Third party image reference

खिलाड़ी नंबर :- 5

वर्ल्ड कप 2019 में बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी ली लेकिन वह वनडे में नंबर 5 पर खेलते है इसीलिए उन्हें नंबर 5 के स्थान पर रखा गया हैं।


Copyright Holder: Cricket Stats

खिलाड़ी नंबर :- 6

इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जीताने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को नंबर 6 के स्थान पर जगह मिली हैं।


Third party image reference

खिलाड़ी नंबर :- 7

वर्ल्ड कप 2019 में विकेट के पीछे से कुल 20 खिलाड़ियों को शिकार बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी भी लिस्ट में शामिल हैं।


Third party image reference

खिलाड़ी नंबर :- 8

वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर के दौरान शानदार ओवर करने वाले जोफ्रा आर्चर ने पूरे टूर्नामेंट में 4.57 की इकोनॉमी से 20 विकेट लिए उन्हें नंबर 8 रखा गया है।


Third party image reference

खिलाड़ी नंबर :- 9

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्युसन का पूरे वर्ल्ड कप के दौरान शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने 5 से कम की इकोनॉमी से रन देकर 21 विकेट लिए।


Third party image reference

खिलाड़ी नंबर :- 10

वर्ल्ड कप 2019 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मिचेल स्टार्क भी टीम की गेंदबाजी यूनिट का हिस्सा हैं।


Copyright Holder: Cricket Stats

खिलाड़ी नंबर :- 11

एकदिवसीय क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज के बिना कोई भी टीम अधूरी है भारत के जसप्रीत बुमराह ने वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 विकेट अपने नाम किये।


Copyright Holder: Cricket Stats

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 की टीम :-

सलामी जोड़ी :- जेसन रॉय, रोहित शर्मा।
मिडिल आर्डर :- केन विलियमसन, जो रूट, एलेक्स कैरी।
ऑलराउंडर :- बेन स्टोक्स और शाकिब अल हसन।
गेंदबाज :- जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क और लोकी फर्ग्युसन।