मेरठ के गढ़ रोड स्थित अजंता कालोनी में प्रतिदिन की तरह चहल-पहल थी। इसी कालोनी में नगरायुक्त के पीए और उनका परिवार भी रहता था। दोपहर को पीए के बेटे से मिलने के लिए उसकी बुआ का लड़का पहुंचा। पीए का बेटा घर के भीतर ही था। बुआ के लड़के ने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन पीए के बेटे ने दरवाजा नहीं खोला।
कई आवाजें लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो बुआ के बेटे को शक हुआ। जिस पर उसने पड़ोसियों को आवाज लगाई। पड़ोसियों की मदद से युवक ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो भीतर का नजारा देखकर पड़ोसी और मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। भीतर युवक का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। लोगों ने शव को नीचे उतारा और उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पर युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
