Tuesday, June 9, 2020

दो लोगों ने एक 14 वर्षीय लड़की को पहले जिन्दा जलाया, उसके बाद किया ये घिनौना काम.

तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में 14 वर्षीय एक छात्रा ने विल्लुपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से जलने के बाद दम तोड़ दिया। इस मामले में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक पार्टी से जुड़े दो लोगों द्वारा आग लगाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार और हमलावरों के बीच कई सालों से विवाद चल रहा था।

विल्लुपुरम के पुलिस अधीक्षक एस जयकुमार ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर, उन्होंने मामले में कलियापरुमल और मुरुगन को गिरफ्तार किया।हैदराबाद डाक्टर गैंगरेप केस: लेडी ...

पुलिस ने कहा, 'लड़की के परिवार और उसके हमलावर एक ही समुदाय के हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। उनके परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहे हैं।

लगभग आठ साल पहले, पीड़ित के चाचा का हाथ भी काट दिया था।' उन्होंने यह भी पुष्टि की कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक से जुड़े हुए हैं।