Tuesday, June 9, 2020

14 साल की उम्र में ये अनोखा काम कर करोड़पति बन गया ये बच्चा, उसने किया कुछ ऐसा काम, जानकर रह जाओगे दंग.

14 साल की उम्र में ये अनोखा काम कर ...

दुनिया में बहुत से लोग कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी रुपये इकट्ठे नहीं कर पाते हैं. लेकिन एक बच्चे ने 14 साल की उम्र में ही करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटा ली. इसके लिए उसने भी कड़ी मेहनत की लेकिन वो शायद सबसे अलग थी, जिसकी बदौलत वह करोड़पति बन गया. दरअसल, अमेरिका में रहने वाले एक बच्चे ने ये अनोखा कारनामा कर दिखाया. इस लड़के ने वीडियो गेम खेलकर करोड़ों रुपये कमा लिए. इस बच्चे ने वीडियो गेम खेलकर एक साल में करीब 1.4 करोड़ रुपये कमा लिए.
ग्रिफिन स्पिकोस्की नाम का ये बच्चा न्यूयॉर्क में रहता है. बता दें कि ग्रिफिन को वीडियो गेम खेलना खूब पसंद है. अपने इस शौक को पूरा करने के लिए वह रोजाना करीब 18 घंटे गुजारता है.
ग्रिफिन वीडियो गेम फोर्टनाइट खेलता है. यही नहीं वह अपने वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल स्केपटिक पर भी अपलोड करता है. इसी यूट्यूब चैनल की मदद से ग्रिफिन ने करोड़ों रुपये की कमाई कर ली.
बता दें कि ग्रिफिन के यूट्यूब चैनल पर करीब 12 लाख सब्सक्राइबर हैं. उसके यूट्यूब वीडियो को करीब 7.1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. ग्रिफिन के मां-बाप का कहना है कि उसका ध्यान हमेशा वीडियो गेम्स पर ही रहता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रिफिन की इतनी कमाई को देखकर उसके मां-बाप ने उसके लिए एक फाइनेंशियल एडवाइजर और एक एकाउंटेंट भी रखा है.
बता दें कि ग्रिफिन साल 2018 फोर्टनाइट गेम के एक जाने-माने खिलाड़ी को हरा दिया था. उसके बाद वह रातों-रात मशहूर हो गया. इसका भी एक वीडियो ग्रिफिन ने यूट्यूब पर अपलोड किया था. जिसे करीब 75 लाख लोगों ने देखा था. जिससे उसे एक हजार डॉलर की कमाई हुई थी.