Saturday, June 6, 2020

19 साल बाद करीना ने इस फिल्म के लिए फिर दिया ऑडिशन, बोलीं- 'मेरे साथ ऐसा पहली बार हुआ'

आमिर खान अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने के बाद अब  दर्शकों के लिए 'लाल सिंह चड्ढा' लेकर आ रहे हैं । आमिर खान ने कुछ समय पहले ही इसकी घोषणा की थी । फिल्म में करीना कपूर को फीमेल लीड रोल मिला है । हाल ही में करीना ने फिल्म को लेकर कई राज खोले । 
  करीना कपूर ने राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने 19 साल के लंबे करियर में पहली बार किसी फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है। करीना ने कहा- मैं आमिर को जानती हूं वह कैसे हैं । मुझे लगता है वह इस किरदार के लिए 100 प्रतिशत निश्चित होना चाहते थे।