Saturday, June 6, 2020

रील लाइफ में इन माँ-बेटे की उम्र में नहीं है ज्यादा अंतर, नंबर 1 में माँ से बड़ा है बेटा

दोस्तों आज के आर्टिकल में हम आपको उन रील लाइफ माँ-बेटे के बारे में बताएंगे जिसकी उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है.

Google images
5. सोनाली कुलकर्णी और ऋतिक रोशन - साल 2000 में आई फिल्म 'मिशन कश्मीर' में अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन की माँ का रोल निभाया था. आपको बता दे कि ऋतिक रोशन की उम्र 45 साल है जबकि ममता कुलकर्णी की उम्र भी करीब 45 साल है.

Google images
4. रति अग्निहोत्री और अक्षय कुमार - 80 के दशक की खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने 2015 की फिल्म सिंह इज ब्लिंग में अक्षय कुमार की माँ का रोल किया था. आपको बता दे कि रति अग्निहोत्री की उम्र 58 साल और अक्षय कुमार की उम्र 52 साल है. इस रील लाइफ माँ-बेटे की उम्र में सिर्फ छह साल का अंतर है.

Google images
3. अनुराधा पटेल और सलमान खान - साल 2011 में आई कॉमेडी रोमांटिक फिल्म 'रेड्डी' में अभिनेत्री अनुराधा ने सलमान खान की माँ का रोल किया था. बता दे कि इस माँ-बेटी की उम्र में सिर्फ एक साल का अंतर है. अनुराधा सलमान खान से एक साल बड़ी है.

Google images
2. जरीना वहाब और शाहरुख खान - आदित्य चोपड़ा के निर्देशन की फिल्म 'माय नेम इज खान' में जरीना वहाब ने शाहरुख खान की माँ का रोल किया था. आपको बता दे कि इस रील लाइफ माँ-बेटे की उम्र में 10 साल का अंतर है. जरीना वहाब की उम्र 63 साल है जबकि शाहरुख खान की उम्र 53 साल है.

Google images
1. राखी और अमिताभ बच्चन - साल 1982 में आई रमेश सिप्पी की फिल्म शक्ति में राखी ने अमिताभ बच्चन की माँ का रोल किया था. आपको बता दे कि इस रील लाइफ माँ-बेटे में बेटा यानि अमिताभ बच्चन अपनी ऑनस्क्रीन माँ यानि राखी से उम्र में 5 साल बड़े है क्यूंकि अमिताभ बच्चन की उम्र 77 साल है जबकि राखी की उम्र 72 साल है.