Tuesday, June 9, 2020

22 साल की लड़की की खूबसूरती बनी उसकी दुश्मन, जबरन देह व्यापार में धकेलना चाहते थे हत्यारे लेकिन विरोध करने पर ले ली बेरहमी से जान..

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि लड़की की हत्या जबरन देह व्यापार में धकेलने का विरोध करने की वजह से की गई है।
पुलिस ने बताया कि मकान मालकिन गुताला वसंता लड़की को देह व्यापार में धकेलना चाहती थी। उसने पहले लड़की को टॉर्चर किया। फिर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस को गुरुवार को 22 साल की एक लड़की का शव मिला था। पुलिस को यह जानकारी उस वक्त मिली थी, जब आरोपी लड़की का अंतिम संस्कार कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, मालकिन लड़की की खूबसूरती से जलती थी और उसे देहव्यापार में धकेलना चाहती थी।
इतना ही नहीं पुलिस ने बताया कि 2015 में लड़की की मां, भाई और दादी की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में अभी जांच चल रही है।

जब मकान मालकिन से पुलिस ने लड़की के शव के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मौत बीमारी की वजह से हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 33 जख्म मिले।

इतना ही नहीं दिव्या के शरीर को जलती हुई लकड़ी से दागा गया था। उसके बाल काटे गए। उसके आईब्रो भी शेव कर दिए गए। लड़की को 5 दिन तक भूखा प्यासा रखा गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई।
मकान मालकिन लड़की के शव को साथियों के साथ मिलकर ठिकाने लगाना चाहती थी। इसलिए उसने शव को फूलों से ढक्कर रात में ही अंतिम संस्कार करने के बारे में सोचा। लेकिन जिस गाड़ी से वह शव को ले जा रही थी, उसके ड्राइवर को जब मामला संदिग्ध लगा तो उसने पुलिस को यह जानकारी दी।

विशाखापट्टनम. एक 22 साल की लड़की के लिए उसकी खूबसूरती ही परेशानी की वजह बन गई। जिस मकान में वह लड़की रहती थी, उसका मकान मालकिन उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश में लगातार टॉर्चर कर रहा था। इतना ही नहीं जब लड़की तैयार नहीं हुई तो उसने पहले उसके बाल काटे फिर आईब्रो। इसके बाद उसके शरीर पर 33 जगह जख्म दिए।