Monday, June 8, 2020

मंदिर में दर्शन करने गई थी 2 महिलाएं, पहले शिष्‍यों ने किया रेप, फिर उनके गुरुओं ने की हद पार

लॉकडाउन के बीच महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। ताजा मामला पंजाब के अमृतसर से आया है। दरअसल यहां मंदिर में दर्शन करने पहुंची 2 महिलाओं के साथ 3 पुजारियों और एक ड्राइवर ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। चारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने दोनों विक्टिम महिलाओं को किडनैप कर लिया। पुलिस ने इस मामले में कंप्लेन दर्ज कर ली है। वहीं दो आरोपियों को भी अरेस्ट किया है, जबकि दो दरिंदे अभी भी पुलिस की चंगुल से फरार घूम रहे हैं।




क्या है पूरा मामला ?
बताया जा रहा है कि दोनों पीड़ित महिलाओं के साथ यह वारदात रविवार को हुई। दरअसल दोनों पीड़ित महिलाएं अमृतसर के रामतीर्थ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान मंदिर के ज्ञाननाथ डेरे में पहले से मौजूद आश्रम के दो शिष्‍यों सूरज नाथ और नछत्‍तर नाथ ने उनके साथ रेप किया।

मिल रही जानकारी के अनुसार मुताबिक, मंदिर में शिष्यों की घिनौनी करतूत को बताने जब यह पीड़ित महिलाएं आश्रम के मुख्य पुजारी गिरधारी नाथ और वरिंदर नाथ के पास गईं, तो इन दोनों ने भी उन दोनों के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

दरिंदो ने रातभर महिलाओं को बनाए रखा बंदी
वारदात को अंजाम देने के बाद चारों ने महिलाओं के किडनैप करके रखा था। घटना की जानकरी मिलते ही डीएसपी अमनदीप कौर की अगुवाई में पुलिस टीम ने मंदिर रामतीर्थ आश्रम पर कार्रवाई करते हुए छापा मारा और पीड़ित महिलाओं को आश्रम से आजाद कराया। दोनों महिलाओं का मेडिकल कराने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है।

कैसे सामने आई पुजारियों की घिनौनी करतूत
महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चार आरोपियों में से एक का फोन छीन कर घटना की जानकारी अपने घरवालों की दी थी, इसके बाद घरवालो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं डीएसपी अमनदीप कौर ने बताया कि हमने यह कार्रवाई अनुसूचित जाति आयोग के एक सदस्य की लिखित शिकायत मिलने पर की थी।