लॉकडाउन के दौरान हो रही शादियां इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में महाराष्ट्र में एक अनोखी शादी देखने को मिली। महाराष्ट्र में धुले जिले के शिरपुर तहसील में बुधवार को अनोखा विवाह संपन्न हुआ। यह शादी 29 साल के झामरु राजेंद्र कोली और 19 साल की नयना के बीच हुई। इस अनोखी शादी में दूल्हा 3 फीट का था और दुल्हन 4 फीट की।




दूल्हा बना झामरु 10वीं तक पढ़ा है तो वहीं दुल्हन नयना 12वीं तक पढ़ी-लिखी है।