Thursday, June 4, 2020

मस्ताने मौसम में 3 सांप करने लगे 'थ्रीसम', कैमरे में कैद नजारे से हर कोई दंग !

ये खबर गुजरात के राजकोट जिले से सामने आई है। यहां की टंकारा तहसील के भूतकोटडा गांव के मैदान के वेरान वगड़ा में अचानक तीन सांप निकल आए, वे प्रणय लीला में मगन हो गए। इससे वहां उपस्थित हजारों लोगों को कौतुहल हुआ। कई लोगों ने उनकी इस क्रिया को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

अचानक सामने आ गए तीनों सांप
टंकारा तहसील से 8 किलोमीटर दूर स्थित भूतकोटड़ा गांव के मैदान में सोमवार को राहुल दुबरिया, नैमिष चौधरी, कृपाल भागिया, ऋत्विक पटेल आपस में गप्पें मार रहे थे। तभी अचानक जहरीले दिखने वाले तीन सांप वहां आ पहुंचे। उसके बाद तीनों प्रणय क्रिया में लीन हो गए। सामान्य रूप से ये सांप हल्की-सी आहट होते ही कहीं दुबक जाते हैं। पर ये तीनों सांप अपनी ही मस्ती में रहे।

इन्हें किसी प्रकार का डर नहीं लगता
फारेस्ट विभाग के अधिकारी जे पी कुंडारिया ने बताया कि प्रकृति का यह नियम है कि संवनन के समय सरीसृपों को किसी प्रकार का डर नहीं लगता। इस दौरान ये जमीन से हवा में एकदम ऊपर हो जाते हैं। मानों हवा में तैर रहे हों। ये ऐसे स्थानों पर संवनन करते हैं, जहां लोगों का आना-जाना न हो।