र
कोई जवान दिखना चाहता है. कोई भी नहीं चाहता कि वह उम्र बढ़ने के साथ-साथ बूढ़ा हो. लेकिन एक ऐसा व्यक्ति है जिसकी उम्र 34 साल है. लेकिन वह 13- 14 साल के बच्चे की तरह दिखता है. वैसे तो लोग जवान बने रहने के लिए तरसते हैं. लेकिन यह व्यक्ति जवान होने के लिए तरस रहा है.
इस शख्स का नाम झू शेंगकाई है, जो चीन के वुहान में रहता है. इस व्यक्ति के चेहरे पर मूंछे और दाढ़ी भी नहीं है. उनकी आवाज भी बिल्कुल बच्चों जैसी है. कई बार तो लोग उन्हें बच्चा समझ लेते हैं. इस वजह से झू को बहुत परेशानी होती है. उनके उम्र के सभी लोगों की शादी हो चुकी है. लेकिन अभी तक झू शादी के लिए तरस रहे हैं.
जब झू 6 साल के थे तो उनके सिर पर चोट लग गई थी. उस समय उनके सिर से खून नहीं निकला था. लेकिन उन्हें बुखार हो गया, जिसके बाद उनके माता-पिता उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि झू के सिर में खून का थक्का जम गया है. डॉक्टरों ने सर्जरी करके झू के सिर से खून का थक्का तो निकाल दिया. सब कुछ ठीक हो गया.
लेकिन जब झू 9 साल के हुए तो उनके माता-पिता को लगा कि उनके शरीर का विकास नहीं हो रहा है. वह फिर झू को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि झू की पीयूषिका ग्रंथि क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी वजह से उसका चेहरा और शरीर उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ पा रहा है.
फिलहाल झू एक सैलून चलाते हैं, जिस वजह से लोग कभी-कभी उनका मजाक भी उड़ाते हैं. एक दिन उनके दोस्तों ने उनसे कहा कि हमारे चेहरे पर झुर्रियां आ जाएंगी, लेकिन वह तब भी बच्चे की तरह ही लगेंगे.
कोई जवान दिखना चाहता है. कोई भी नहीं चाहता कि वह उम्र बढ़ने के साथ-साथ बूढ़ा हो. लेकिन एक ऐसा व्यक्ति है जिसकी उम्र 34 साल है. लेकिन वह 13- 14 साल के बच्चे की तरह दिखता है. वैसे तो लोग जवान बने रहने के लिए तरसते हैं. लेकिन यह व्यक्ति जवान होने के लिए तरस रहा है.इस शख्स का नाम झू शेंगकाई है, जो चीन के वुहान में रहता है. इस व्यक्ति के चेहरे पर मूंछे और दाढ़ी भी नहीं है. उनकी आवाज भी बिल्कुल बच्चों जैसी है. कई बार तो लोग उन्हें बच्चा समझ लेते हैं. इस वजह से झू को बहुत परेशानी होती है. उनके उम्र के सभी लोगों की शादी हो चुकी है. लेकिन अभी तक झू शादी के लिए तरस रहे हैं.