पूरा देश जहां कोरोना वायरस के संक्रमण से परेशान है तो वहीं कुछ शर्मसार कर देने वाले मामले भी सामने आ रहे है। ताजा मामला झारखंड के गुमला जिला का है। यहां सदर थानाक्षेत्र में हथियार के बल पर एक विवाहिता को अगवा कर दो दिनों तक रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 17 अप्रैल की है। पीड़िता ने 26 अप्रैल को इस सिलसिले में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पांचों आरोपी पीड़िता के गांव के ही हैं।

हथियार के बल पर महिला को किया अगवा
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देकर पांचों आरोपी गांव से फरार हो गये हैं। पुलिस को दिये बयान में पीड़िता ने कहा कि 17 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे वह घर से कुछ दूरी पर शौच करने गई थी। तभी वहां शाहनवाज खान आ गया । वह उसे देखकर भागने लगी और इसी क्रम में गिर गई। इतने में शाहनवाज ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पिस्टल निकाल कर जान से मारने की धमकी देते हुए चुपचाप रहने को कहा। इसी दौरान उसका दोस्त बरियान और अजहर भी वहां पहुंचा। फिर तीनों ने उसे एक स्कूटी पर बिठाकर दूसरा गांव ले गया। उसे अजहर के घर में कैद कर रखा गया। जहां शाहनवाज ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। जबकि अजहर और बरियान घर के बाहर पहरा दे रहे थे।
दो दिन बाद घरवालों ने ऐसे कराया आजाद
बतौर पीड़िता शहनवाज ने फोन कर अपने दोस्त सुफियान व पीटर खान को भी वहां बुलाया। उसे जंगल ले जाकर जान से मारने की योजना बनाई जाने लगी। मगर दो दिन तक उसे घर में कैद रखा गया। जब इस बात का पता उसके घरवालों को चला, तो वे उस घर के पास पहुंचे जहां पीड़िता कैद थी। उससे पहले शहनवाज और उसके दोस्त वहां से भाग निकले थे। इस दौरान शहनवाज ने केस नहीं करने की धमकी दी, और कहा कि अगर केस की तो घरवालों को गोली मारने की चेतावनी दी है।
झारखंड में फिर हुआ मॉब लिंचिंग का घिनौना खेल, नाम पूछकर की पिटाई
अब झारखंड में मुस्लिम गर्भवती महिला के इलाज करने से किया मना, चप्पलों से पीटा, बच्चे की हुई मौत
वहीं दूसरी तरफ, सदर थानाप्रभारी शंकर ठाकुर ने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जाएगी। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।