Thursday, June 11, 2020

टूटा सौतेली मां का कहर, 4 साल की बच्ची ने कहा मम्मी तो काट दिया उसका..

चीन के प्रसिद्ध अखबारों में ये बात सामने आई कि लॉकडाउन में मासूम बच्चों पर जमकर अत्याचार किया जा रहा है। इस बीच 4 साल की मासूम की दर्दनाक तस्वीरें भी चीनी मीडिया में सामने आई। ये बच्ची चीन के हेलॉन्गजिआंग प्रान्त में अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहती थी। बच्ची की ऐसी हालत उसकी सौतेली मां ने की थी।टूटा सौतेली मां का कहर, 4 साल की बच्ची ...
इस बच्ची की तस्वीरें सबसे पहले चीनी सोशल मीडिया वीबो पर शेयर की गई थी। इसमें बच्ची का पूरा शरीर कटा हुआ नजर आया। बच्ची का चेहरा सूजा हुआ था। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। बच्ची की सौतेली मां ने उसे कैंची से घायल किया था। उसने बच्ची के होंठ कैंची से काटकर अलग कर दिए।
इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने बच्ची की बॉडी में कई जगह जलती सिगरेट सटा दी।
बच्ची की जांच में डॉक्टर्स को और भी कई हैरान करने वाली बातें पता चली। बच्ची को कई दिनों से खाना नहीं दिया गया था। उसके पेट से डॉक्टर्स को टॉयलेट पेपर मिले। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने बच्ची की सौतेली मां को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उसे अपने पति की इस बेटी से नफरत थी। बच्ची उसे हमेशा मां बुलाती थी, इसलिए उसने उसके होंठ काट दिए। बच्ची की असली मां ने तलाक के बाद बेटी की कस्टडी मांगी थी लेकिन वो केस हार गई। इसके बाद बच्ची अपने पिता के साथ रह रही थी। लॉकडाउन की वजह से बच्ची की असली मां कई दिनों तक उससे मिलने नहीं जा पाई। उसी दौरान उसकी बेटी का ऐसा हाल कर दिया गया।