Friday, June 12, 2020

केरल / किसान ने उगाया 51 किलो वजनी कटहल, गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी

कोरोना वायरस के बीच केरल के एक किसान ने 50 किलो से ज्यादा और करीब एक मीटर लंबा कटहल उगाने का दावा किया है। इस कटहल का पूरा पूरा वजन 51.4 किलोग्राम है। इस कटहल की कई तस्वीरें न्यूज एजेंसी एएनआई ने पोस्ट की हैं। अब वह इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी में है।
Kerala: A family in Kollam's Edamulackal claims that a jackfruit weighing 51.4 kg has grown in their backyard. Johnkutty,a family member,says "I found out that the heaviest jackfruit weighs 42.72 kg&was found in Pune. I've applied to Guinness World Records&Limca Book of Records."
View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
315 people are talking about this
कटहल को उगाने वाले परिवार के एक सदस्य जॉनकुट्टी का कहना है कि कटहल का वजन 51.4 किलोग्राम से अधिक है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए करते हुए उन्होंने कहा कि अबतक सबसे भारी कटहल का वजन 42.72 किलोग्राम है, जो पुणे में पाया गया था। इसलिए मैंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए आवेदन भी कर दिया है।

कटहल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।यह कटहल चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इन तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग जॉनकुट्टी और उनके परिवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।