वातावरण में ऑक्सीजन सबसे प्रचुर मात्रा में गैस नहीं है लेकिन यह सबसे महत्वपूर्ण गैस है | कोई भी व्यक्ति सांस बंद करके 5 सेकंड के लिए ऑक्सीजन के बिना रह सकता है लेकिन अगर पूरी पृथ्वी से 5 सेकंड के लिए ऑक्सीजन गायब हो जाए तो क्या होगा | आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे है |

ज्यादातर लोग अपने सुनने की क्षमता खो देंगे | आपके सुनने की क्षमता आपके कान और आस पास हो रही आवाज पर निर्भर नहीं करती दरअसल इसके पीछे भी ऑक्सीजन जिम्मेदार है | हमारे कानों में जो एयर ड्रम होते है उन्हें किसी भी आवाज को सुनने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है |
जो व्यक्ति समुद्र के किनारे धूप का आनंद ले रहे होंगे उनका शरीर बुरी तरह से जल जाएगा | जब सूरज की किरणे हमारी धरती तक पहुंचती है तो उसके साथ कई सारे रेडिएशन और अल्ट्रा वॉयलेट किरणे भी आती है जो हमारे लिए बहुत घातक है | इन्हे ओजोन धरती पर आने से रोकता है | ओजोन ऑक्सीजन के तीन मोलिक्यूल से बना होता है |
धरती की सतह टूटकर चूर चूर हो जाएगी |ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी धरती की सतह 45 प्रतिशत ऑक्सीजन से बनी हुई है और ऑक्सीजन धरती के कणों को बांधे रखती है | अगर ऑक्सीजन नहीं होगी तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी |
किसी भी ईंधन से चलने वाली कारें, बाईक आदि रुक जाएंगे | एयरप्लेन भी वहीं रुक जाएंगे और धरती पर गिरने लगेंगे| बिना ऑक्सीजन के ईंधन नहीं जलेगा और सभी वाहन उसी वक्त काम करना बंद कर देंगे |
चारो तरफ इस तरह अंधेरा हो जाएगा जैसे शाम के वक्त होता है | ऐसा इसलिए क्योंकि ऑक्सीजन के कण रोशनी फैलाने का काम करते है | जितने भी धातु है वे आपस में जुड़ जाएंगे | ऐसा इसलिए क्योंकि सभी धातु पर प्रकर्तिक रूप से ऑक्सीजन होती है जो उन्हें जुड़ने नहीं देती |
जितने भी जल के श्रोत है वे सभी भाप में तब्दील हो जाएंगे | जल दो चीजों से मिलकर बना होता है हाइड्रोजन और ऑक्सीजन | अगर ऑक्सीजन नहीं होगी तो जल गैस बनकर अंतरिक्ष में चला जाएगा | हरी भरी धरती ऑक्सीजन के बिना किसी रेगिस्तान में बदल जाएगी |
