Saturday, June 6, 2020

करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं एकता कपूर, आलीशान बंगले-ऑफिस के अलावा 5 करोड़ की तो कारें हैं

Alt Balaji की मालकिन एकता कपूर की संपत्ति ...टीवी की 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर एकता कपूर अपना45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 7 जून, 1975 को मुंबई में जन्मी एकता बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। एउनके टीवी शोज लगभग हर चैनल पर टेलिकास्ट होते हैं। कड़ी मेहनत से एकता ने जो मुकाम बनाया है वहां तक पहुंचने के लिए एकता ने काफी संघर्ष भी किया है। 17 साल की उम्र टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एकता आज करोड़ों रुपए के प्रॉपर्टी की मालकिन हैं।   
कितनी है एकता कपूर की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर की कुल संपत्ति लगभग 13 मिलियन डॉलर है, जो लगभग 90 से 98 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है। यही नहीं एकता बालाजी टेलिफिल्म्स नाम के एक प्रोडक्शन हाउस की मालकिन हैं। इसके अलावा एकता कपूर के पास चार लग्जरी कारें हैं। इनमें मर्सडीज बेंज,ऑडी, बीएमडब्ल्यू और फोर्ड की कारें शामिल हैं। इन कारों की कीमत तकरीबन साढे चार करोड़ रुपए है। 
एकता ने खरीदा है खुद का बंग्लो
वैसे तो एकता कपूर अपनी फैमिली के साथ  जुहू स्थित 'कृष्णा बंगलो' में रहती हैं। इस बंग्लों की कीमत तकरीबन 25 करोड़ रुपए के आस-पास है। हालांकि एकता कपूर नें खुद का एक लग्जरी घर भी खरीद रखा है। यह घर उन्होंने साल  2012 में मुंबई में ही लिया है। इस रियल एस्टेट प्रॉपर्टी की कीमत करीब सात करोड़ रुपए है।  इसके अलावा एकता कपूर ने करीब 43 करोड़ रुपए का पर्सनल इन्वेस्टमेंट भी कर रखा है।
6.5 करोड़ का लग्जरी घर...
-एकता कपूर वैसे तो पेरेंट्स के साथ जुहू स्थित 'कृष्णा बंगलो' में रहती हैं, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए है। हालांकि उन्होंने 2012 में मुंबई में ही एक लग्जरी घर खरीदा है। इस रियल एस्टेट प्रॉपर्टी की कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपए है। इसके अलावा एकता कपूर ने करीब 43 करोड़ रुपए का पर्सनल इन्वेस्टमेंट भी कर रखा है।