Monday, June 8, 2020

67 साल तक लकड़ी का काम कर शख्स ने बचाए 20 करोड़, इस नेक काम की वजह से दुनिया कर रही सलाम

आप इस बात का अंदाजा अपने आस-पास लकडी का काम करने वालों को देखकर लगा सकते हैं कि वह अपनी पूरी जिंदगी में कितना रुपया कमा सकता है? पांच लाख, 10 लाख या फिर मान लेते हैं कि 50 लाख, लेकिन अमेरिका के आयोवा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है।
Source
यहाँ पर एक बुजुर्ग ने अपनी 67 साल की उम्र तक लकड़ी का काम किया और 20 करोड़ रुपये बचाए। बता दें कि उनकी मेंहनत, हिम्मत, साहस व काम में नेकी की बदौलत आज दुनिया उन्हें याद कर उन्हें सलाम करती है।
Source
इस बुजुर्ग का नाम डेल श्रोडर था, जो कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहे हैं। वह मोहल मिलवर्क में लकड़ी का काम किया करते थे।
वर्ष 2005 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, लेकिन जाते-जाते वो अपने 33 बच्चों का भविष्य संवार गए और उन्हें काबिल बना गए।

Source
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके दोस्त स्टीव नील्सन ने उनकी दिलचस्प कहानी सुनाते हुए बताया कि 14 साल पहले डेल ने उनसे कहा था कि उन्हें तो कभी कॉलेज जाने का मौका नहीं मिला। इसलिए वो अपने सेव किए हुए रुपयों से उन बच्चों की मदद करना चाहते थे, जो कॉलेज जाकर पढ़ाई करना तो चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उनके पास रुपये नहीं हैं।

Source
स्टीव नील्सन के मुताबिक, डेल की अंतिम इच्छा एक स्कॉलरशिप फंड की शुरुआत करने की थी, जो हुआ। उनके स्कॉलरशिप फंड की बदौलत कुल आज 33 बच्चे अब कॉलेज पास कर चुके हैं। उनमें से एक किरा कॉनराड नाम की लड़की जो मौजूदा समय में एक अच्छी डॉक्टर बन चुकी है, जो लोगों का अब इलाज कर उनकी सेवा कर रही है।