ब्राजील (Brazil) के शहर रियो डि जेनेरियो (Rio de Janeiro) में पिछले दिनों ऐसी घटना सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया. दरसअल यहां के अस्पताल में एक बच्ची (Baby Girl) ने जन्म लिया. इसके बाद जब डॉक्टरों ने उसे सामान्य प्रक्रिया के तहत रुलाने की कोशिश तो बच्ची ने कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद हर कोई सोचने को मजबूर हो गया. अब बच्ची की फोटो वायरल हो रही है.
ब्राजील के रियो डि जेनेरियो की रहने वाली महिला डायनी डि जीसस गर्भवती थीं. वह बच्चे को जन्म देने के लिए इतनी उत्सुक थीं कि इस लम्हे को कैद करने के लिए उन्होंने रोड्रिगो कंट्समैन नामक पर्सनल फोटोग्राफर भी हायर किया हुआ था.
13 फरवरी की घटना
13 फरवरी को डायनी बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं. डेलीमेल में प्रकाशित खबर के मुताबिक डायनी ने बच्ची को जन्म दिया. बच्ची का नाम इजाबेला पेरियेरा डि जीसस रखा गया. उसके जन्म के तुरंत बाद डॉक्टरों ने बच्ची को रुलाने की कोशिश की. दरअसल डॉक्टर बच्चे को जन्म के बाद रुलाते हैं. इस प्रक्रिया के तहत वह जांचते हैं कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसके फेफड़े ठीक हैं या नहीं.
गर्भनाल कटने के बाद रोई बच्ची
जब डॉक्टरों ने बच्ची को रुलाने के लिए उसे मारा तो बच्ची ने रोने के बजाय डॉक्टरों को गुस्से से देखना शुरू कर दिया. उसकी इस प्रतिक्रिया ने सबको हैरान कर दिया. इसी दौरान वहां मौजूद फोटोग्राफर ने उसकी तस्वीर ले ली. इसके बाद बच्ची की जब गर्भनाल काटी गई तब जाकर वह रोई.
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
बच्ची की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इजाबेल डि जीसस का जन्म निर्धारित समय से 7 दिन पहले सिजेरियन डिलिवरी से हुआ था. फोटोग्राफर रोड्रिगो कंट्समैन ने बच्ची के जन्म की ये फोटोज अपने फेसबुक अकाउंट में शेयर की हैं. इन फोटोज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.