कोरोना के इस कहर के बीच कई अनोखे मामले देखने को मिले हैं जहां कुछ लोगों ने एक-दूसरे का साथ नहीं दिया तो अधिकतर लोगों ने मानवता का उदाहरण पेश किया हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला इंफाल में जहां एक महिला ऑटो ड्राइवर ने कोरोना से ठीक हुए मरीज के लिए कुछ ऐसा कर दिया कि सभी तारीफ कर रहे हैं और खुद राज्य के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह द्वारा उसे 1,10,000 रुपये का इनाम दिया गया। दरअसल, इस महिला ऑटो ड्राइवर ने रात में 140 किलोमीटर का सफर तय करके एक कोरोना से रिकवर हुई महिला मरीज को उसके घर तक पहुंचाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक इंफाल में राजकीय जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान में इस महिला का इलाज चल रहा था।
जानकारी के लिए बता दें की इंफाल से कमजोंग जिले ले जाने के लिए लाइबी रात में ही 8 घंटे का लंबा सफर तय किया। एक ऑटो ड्राइवर होने के साथ-साथ लाइबी एक स्ट्रीट वेंडर भी हैं। यहां तक कि वो इंफाल के पेंगई बाजार में अपनी मां और दो बेटों के साथ रहती हैं। अपने परिवार में वो अकेली कमाने वाली हैं। लोगों ने लाइबी के इस नेक काम की ट्विटर पर सराहना भी की। यहां तक कि लोगों ने उन्हें असली हीरो कहा।