Thursday, June 4, 2020

अनलॉक में सरकारी नौकरी: 8वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, जानिए कितनी होगी सैलरी

8वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में निकले पदों पर जरूर आवेदन करें। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) एमटीएस के 464 पदों पर भर्तियां करने वाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून 2020 है। इन पदों पर 8वीं पास आवेदन कर सकते हैं। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
पद का नामएमटीएस
कुल पदों की संख्या464 पद
योग्यता
उम्मीदवार 8वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित फील्ड में 2 साल का अनुभव होना भी जरूरी है।
ऐसे होगा चयनउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
सैलरी
16,341/- रुपये
आवेदन फीसGEN/ OBC: 500/- रुपये
SC/ ST/ PH: 250/- रुपये
ऐसे करें अप्लाईइच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को www.becil.com से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर, उसे भरकर नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा।
Deputy General Manager (HR) in BECIL's Head Office at BECIL, 14-B, Ring Road, I.P. Estate, New
Delhi-110002, Phone: 011-23378823