8 साल का मेंहदी हसन धीरे-धीरे पत्थर का बनता जा रहा है। मेंहदी को जो देखता है वो वहां से भाग खड़ा होता है। उसे देखकर लोग भूत-भूत चिल्लाने लगते हैं। इसी डर की वजह से उसे घर के भीतर बंद रहना पड़ता है। दरअसल मेंहदी को स्किन की बीमारी है। वो दुर्लभ चर्म रोग से
गुजर रहा है। इस बीमारी की वजह से धीरे-धीरे उस का शरीर पत्थर में बदलता जा रहा है।
हालत ऐसी है कि वो ना तो कुछ छू पाता है और न ही चल-फिर सकता है। उसकी त्वचा धीरे-धीरे सख्त होती जा रही है। उसे इससे असीम दर्द होता है, लेकिन उसे इससे कोई निजात नहीं दिला पा रहा है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक मेंहदी बंग्लादेश के दोना रैनानगर इलाके का रहने वाला है।
उसे पिता एक कैब ड्राइवर है औरह मां जहानरा बेगम घर पर रहकर उसकी देखभाल करती हैं। इस दुर्लभ बीमारी की वजह से वो चल फिर नहीं पाता। पूरा दिन घर के भीतर बंद रहता है। उसका पूरा शरीर एक मोटी और सख्त परत से ढ़कता जा रहा है। बस उसका चेहरा बचा हुआ है।
मेंहदी की मां कहती हैं कि उसका बेटा कपड़े तक नहीं पहन पाता, क्योंकि उससे उसे चुभन होती है। पूरा दिन घर में बंद रहता है। वो ना तो खेल सकता है और ना ही पढ़ लिख पा रह है। स्कूल और मदरसे वालों ने उसे निकाल दिया, क्योंकि उसे देखकर बच्चे डर जाते हैं। अगर वो घर से बाहर निकलता है तो लोग उसे देखकर डर जाते हैं और उसे गालियां देते हैं। वो कहती हैं कि मेंहदी बिल्कुल सामान्य बच्चों की तरह की पैदा हुआ था।