अध्यापक बच्चों का भविष्य सँवारते हैं, उन्हें अच्छे रास्ते पर ले जाते हैं। लेकिन नूंह जिले के एक अध्यापक पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। मामले में आरोपी अध्यापक फजल को गुरुवार शाम नूंह नगरपालिका समीप गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार नूंह कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद आरोपी को भोंडसी जेल भेज दिया।
पीड़ित लड़की का पिता ट्रक ड्राइवर का काम करता है और उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत में बताया कि बीबीपुर गांव का आरोपी फजल हुसैन एक अध्यापक है, जो उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा।

आरोपी अध्यापक द्वारा उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इतना ही नहीं पीड़ित ने बताया कि आरोपी लगातार उनकी लड़की को नशे की गोली देकर परिवार को भी चाय में पिलाने के लिए देता था और अपनी गाड़ी में रात को उनके कपड़े बदलवाकर नूंह स्थित एक स्कूल में ले जाता था और उसके साथ उसका रात भर शारीरिक शोषण करता था।
बुधवार को पीड़ित पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ महिला थाने में आकर आरोपी को पकड़ने की गुहार लगाई। जब उन्होंने उनके खिलाफ 17 अप्रैल को नूह के महिला थाने में मामला दर्ज कराया तो, तभी से आरोपी लगातार उन्हें डरा धमकाने के साथ-साथ मामला वापस लेने की बात कर रहा है।
पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है। जिससे उन्हें लगातार धमकियां देकर उनका मामला वापस लेने की भी बात कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी उन्हें बदनाम करने की नियत से भी सोशल मीडिया पर उनकी अश्लील वीडियो वायरल करने की भी धमकी दे रहा था।
नूंह महिला थाना प्रभारी सुमन ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी अध्यापक के खिलाफ 17 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को सूचना पर पुलिस ने आरोपी को नूंह नगरपालिका समीप से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को दी हुई शिकायत में कहा कि आरोपी द्वारा लंबे समय से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस बारे में किसी को बताने पर धमकी दी जा रही थी।