Saturday, June 6, 2020

सोच हो तो ऐसी ! शादी के लिए सुनीता ने रखी थी कपड़े-गहने से जुड़ी शर्त



सोच हो तो ऐसी ! शादी के लिए सुनीता ने रखी थी कपड़े-गहने से जुड़ी शर्तबॉलीवुड के मिस्टर इंडिया यानि अनिल कपूर की आज मैरिज एनिर्वसरी हैं। इस बार वह शादी की 36वीं सालगिरह मना रहे हैं लेकिन उन्हें देखकर ऐसा बिलकुल भी लगता नहीं हैं। झकास एक्टर अनिल जहां आज भी फिट एंड फाइन हैं वहीं वैसे के वैसे रोमांटिक भी हैं। वह एक परफेक्ट हब्बी भी है लेकिन आज हम अनिल कपूर नहीं उनकी बीवी सुनीता कपूर के बारे में आपको बताएंगे। यह परफेक्ट बीवी अनिल को मिली कैसे तो चलिए सुनीता की लाइफ के बारे में बताते हैं वो कौन है...

PunjabKesari
नई दिल्ली के पंजाबी खतरी परिवार में पैदा हुई सुनीता एक फेमस मॉडल रह चुकी हैं। वहीं सुनीता ने 'लोफर' और 'जुदाई' जैसी हिंदी फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस भी दी है। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अफसर थे।  उनकी एक बहन भी है जिसका नाम कविता है जिसे आप देखेंगे तो कहेंगे भई यह तो बिलकुल सोनम जैसी दिखती हैं। सुनीता कपूर की तरह उनकी बहन भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। 
पर्दे के पीछे रहने वाली सुनीता ने अनिल और बच्चों को बखूबी संभाला। वह मॉडल तो रह चुकी हैं साथ ही में एक ज्वैलरी डिजाइनर भी है। साल 2006 में उन्होंने मुंबई में खुद का ज्वैलरी कलैक्शन लांच किया था। सुनीता एक फैशन स्टाइलिस्ट है और उनके स्टाइलिस्ट होने का प्रूफ उनकी बेटी सोनम कपूर है लेकिन अनिल व बच्चों के लिए सुनिता ने मॉडलिंग की राह छोड़ दी थी। सुनीता पति अनिल को शुतुर्मुग बुलाती हैं। जी हां, और वो इसलिए क्योंकि अनिल मौके से अपना मुंह चुराते हैं और यह समझते हैं कि सब ठीक है। 
PunjabKesari
अनिल कपूर और सुनीता ने शादी से पहले एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। एक इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने बताया, "मुझे सबसे पहले उसकी आवाज से प्यार हुआ था। मैं सोचता था हे भगवान! कितनी खूबसूरत आवाज है यार। क्या इंग्लिश बोलती है। पहली बार उससे राजकपूर के घर में मुलाकात हुई थी। 
अनिल कपूर की मानें तो सुनीता उन हाउसवाइव्स में से नहीं हैं, जो पति के काम पर जाने के बाद घर पर रहकर बच्चों की जिम्मेदारी संभालें। वे कहते हैं, एक बैंकर की बेटी होने के बावजूद उसने हमेशा खुद को सपोर्ट किया, कभी भी अपने पेरेंट्स से पैसा नहीं लिया। इसके लिए मैं उसका बहुत सम्मान करता हूं। सुनीता ने कहा था- जब मैं शादी करूंगी तो सिर्फ एक जोड़ी कपड़े में आऊंगी। कोई गहना या ज्वैलरी नहीं होगी। सिर्फ एक सलवार कमीज या साड़ी, बस। बाकी हम खुद अपने लिए बनाएंगे।"
PunjabKesari
बता दें कि  सुनीता की बेस्ट फ्रेंड श्रीदेवी यानि कि जेठानी से था जिनसे वे बहुत प्यार करती थी लेकिन अब श्रीदेवी दुनिया को अलविदा कह चुकी है। अपने समय में एक सफल माॅडल रही सुनीता ने एक खूबसूरत घर बनाने के लिए शादी के बाद अपना करियर छोड़ दिया