'बाहुबली' स्टार प्रभास की एक्शन मूवी ‘साहो’30 अगस्त को रिलीज हो गई। फिल्म को पहले दिन ही दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म के लीड एक्टर प्रभास की एक्टिंग और एक्शन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म के लिए प्रभास को बतौर फीस करीब 30 करोड़ रुपए मिले हैं। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद भी प्रभास अब तक साउथ के सबसे महंगे सुपरस्टार से काफी दूर हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं साउथ के उन स्टार्स के बारे में जो सबसे ज्यादा फीस लेते हैं। (नोट : सभी आंकड़े इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक)
Third party image reference
प्रभास तेलुगु फिल्मों के जाने-माने स्टार हैं।‘बाहुबली’ ने उन्हें हिंदी ऑडियंस के बीच भी पॉपुलर कर दिया है। वो मशहूर एक्टर उप्पलापति वेंकटा कृष्णम राजू के भतीजे हैं। साल 2002 में फिल्म 'ईश्वर' से करियर शुरू करने वाले प्रभास ने छत्रपति (2005), बिल्ला (2009), एक निरंजन (2009), डार्लिंग (2010), रिबेल (2012) और मिर्ची (2013) जैसी फिल्मों में काम किया है। प्रभास बॉलीवुड फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ में कैमियो रोल कर चुके हैं।
Third party image reference
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। रोबोट (2010), मुत्तु (1995), चंद्रमुखी (2005), शिवाजी (2007), 2.0 (2018) उनकी कुछ प्रमुख फिल्में हैं। उन्होंने हिंदी में 'पांच', 'अंधा कानून', 'बुलंदी', 'खून का कर्ज', 'इंसानियत का देवता' और 'गैरकानूनी' जैसी कई फिल्में की हैं।
Third party image reference
कमल हासन वैसे तो साउथ (तमिल फिल्मों) के सुपरस्टार हैं। लेकिन उन्होंने हिंदी में भी कई सुपरहिट फिल्में की हैं। तमिल में उन्होंने 'Nayakan' (1987), vigilante film Indian (1996), Virumaandi (2004) और 'विश्वरूपम' (2013) में काम किया है। हिंदी की बात करें तो 'Ek Duuje Ke Liye' (1981), 'सागर' (1985), 'चाची 420' (1997) और 'हे राम' उल्लेखनीय हैं।
Third party image reference
विजय तमिल फिल्मों के एक्टर हैं। एक्टर के साथ ही वो एक अच्छे सिंगर भी है और कई फिल्मों में गाने गा चुके हैं। विजय ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 6 फिल्मों में काम किया है। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एस ए चंद्रशेखर उनके पिता हैं। उनकी प्रमुख फिल्में Thuppakki (2012), Kaththi (2014), Pokkiri(2007)हैं।
Third party image reference
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजीत अब तक चार बार फिल्मफेयर (साउथ) जीत चुके हैं। उन्होंने 'कढ़ाई कोत्तई' (1996), 'वाली' (1999), 'सिटीजन' (2001), 'वारालारू' (2006), 'बिल्ला' (2007) और विवेगम (2017) जैसी फिल्मों में काम किया है।
Third party image reference
महेश बाबू खासकर तेलुगु सिनेमा के लिए जाने जाते हैं। महेश बाबू बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोड़कर के पति भी हैं। उन्होंने Rajakumarudu (1999) से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'मुरारी' (2001), 'Okkadu' (2003), 'Pokari' (2006), Businessman (2012), Seethamma Vakitlo Sirimalle Chettu (2013) और Srimanthudu (2015) शामिल हैं।
Third party image reference
तेलुगू फिल्मों के एक्टर पवन कल्याण फिल्म डायरेक्टर, सिंगर, कोरियोग्राफर, स्क्रीन राइटर, स्टेट कोर्डिनेटर, पॉलिटिशयन और मार्शल आर्टिस्ट हैं। पवन चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। मार्च 2014 में जन सेना पार्टी बना कर राजनीति में आए। उनकी प्रमुख फिल्में Khushi (2001), Jalsa (2008), Gabbar Singh (2012), Attarintiki Daredi (2013) और Gopala Gopala (2015) हैं।
Third party image reference
अल्लु अर्जुन तेलुगु फिल्मों के फेमस एक्टर हैं। फोर्ब्स इंडिया की साल 2015 के टॉप 100 सेलेब्स की लिस्ट में अल्लू टॉप 50 में शामिल थे। एक्टर चिरंजीवी उनके मामा हैं। उन्हें Parugu (2008), Vedam (2010) और Race Gurram (2014) जैसी फिल्मों के लिए उन्हें 3 बार साउथ फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिल चुका है।
Third party image reference
तमिल फिल्मों के एक्टर सूर्या फिल्म प्रोड्यूसर और टेलीविजन प्रेजेंटर भी हैं।साल 2010 में उन्होंने फिल्म ‘रक्त चरित्र’ में काम किया था। फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट न्यूकमर का स्क्रीन अवॉर्ड मिला था। सूर्या Who Wants to Be a Millionaire? शो के तमिल वर्जन को होस्ट कर चुके हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में Nandha (2001), Kaakha Kaakha (2003), गजिनी (2005 Indian), Aadhavan (2009) और सिंघम (2010) शामिल हैं।
Third party image reference
जूनियर एनटीआर तेलुगु सिनेमा के स्टार हैं। 1996 में उन्होंने फिल्म ‘रामायण’ के जरिए बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू किया था। वो मशहूर तेलुगु एक्टर एनटी रामा राव के पोते हैं। उन्होंने Aadi (2005), Simhadri (2003), Yamadonga (2007), Adhurs (2010), Brindavanam (2010), Baadshah (2013) और Temper (2015) जैसी प्रमुख फिल्मों में काम किया है।
Third party image reference
चिरंजीवी की तरह ही उनके बेटे रामचरण तेजा ने भी साउथ (खासकर तेलुगु) फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमाया है। उन्होंने 'चिरुथा' (2007), 'नायक' (2013), 'येवाडू' (2014) और 'ब्रूस ली : द फाइटर' (2015) जैसी हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, हिंदी में उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। 2013 में उन्होंने 'जंजीर' में काम किया था, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई।










