अफ़सोस कि आज के जमाने में कुछ शिक्षक ऐसे भी होते हैं जो अपने पद की गरिमा को तार तार करने में देर नहीं लगाते हैं. ये लोग बच्चों का भविष्य सवारने की बजाए उसे बिगाड़ने में लग जाते हैं. अपने से शिक्षा प्राप्त करने आई छात्रा को भी गंदी नज़रों से देखने लगते हैं. शिक्षक नाम को बदनाम करने वाला ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर जिले से आ रहा हैं. यहाँ एक ट्यूशन टीचर को अपनी एक छात्रा को पढ़ाते पढ़ाते उससे प्यार हो गया जिसके बाद उसने स्टूडेंट को पाने के लिए एक बहुत ही शर्मनाक हरकत कर दी. आइए विस्तार से जाने क्या हैं पूरा मामला.
दरअसल जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना बिहार के भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र की हैं.
हलाकि टीचर को ये बात हजम नहीं हुई और वो रोजाना लड़की का पीछा करने लगा. बीते मंगलवार जब लड़की रिक्शे से अपने घर की ओर जा रही थी तो ये टीचर घुराण पीरबाबा चौंक के नजदीक जबरन उस रिक्शे में बैठ गया. इस बात से नाराज़ लड़की जैसे ही रिक्शे से नीचे उतरी तो टीचर ने उसका हाथ पकड़ लिया और बोला कि मेरे साथ सैंडिस कम्पाउंड चलो. टीचर ने लड़की को ये भी धमकी दी कि यदि वो उसके साथ नहीं चली तो उसे बदनाम कर देगा. इस बात से लड़की को इतना गुस्सा आया कि उसने बीच सड़क पर ही अपने टीचर को एक झपट जड़ दिया. ये तमाशा देख लोग वहां एकत्रित हुए और टीचर की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया.

पीड़ित लड़की ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि टीचर बार बार उसे परेशान करता हैं, छेड़खानी करता हैं और मोबाइल पर गंदे मेसेज भेजता हैं. वहीँ दूसरी तरफ टीचर ने अपनी सफाई में कहा कि लड़की और वो दोनों एक दुसरे से बेहद प्यार करते हैं. हालाँकि लड़की का कहना हैं कि वो उससे प्यार नहीं करती हैं. ये उसका एक तरफ़ा प्यार हैं. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन कर रही हैं.