Saturday, June 6, 2020

कोरोना महादेव मंदिर का चमत्कार ऐसा की एक भी नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव

ध्यप्रदेश का बैतूल इन दिनों सुर्ख़ियों में है इसकी वजह यहाँ एक मंदिर है .जिसका नाम कोरोना वाले महादेव है.ये नाम हाल ही में रखा गया है . बताया जा रहा है कि ये नाम एक थानेदार ने रखा है .जानकारी के अनुसार यहाँ के थानेदार रिटायर होने वाले है ऐसे में उन्होंने रिटायर होने से पहले एक प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्वार करवाया और महादेव की मूर्ति स्थापित कर इसका नाम कोरोना वाले महादेव रख दिया
मध्य प्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर स्थित चिचोली कस्बे के थाना क्षेत्र में ये कोरोना महादेव मंदिर आजकल लोगों के लिए चर्चा का केंद्र बना हुआ है.
वैसे इस समय लॉक डाउन के चलते इस मंदिर में पूजा पाठ की अनुमति नहीं है लेकिन फिर भी 2-3 लोग यहाँ पूजा पाठ करने पहुंच जाते है.

जानकारी के अनुसार इस इलाके से एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं मिला है.ऐसे में लोगो का मानना है कि इसकी वजह महादेव है.थाना क्षेत्र में बना ये मंदिर काफी प्राचीन है इसी वजह से इसमें स्थापित मूर्ति भी खंडित हो गयी थी.ऐसे में थाने के T.I. RD शर्मा ने इस मंदिर का जीर्णोद्वार करवाया और मूर्ति स्थापित करवाई.
उन्होंने महादेव की संगमरमर की मूर्ति स्थापित करवाई और इसका नाम कोरोना महादेव मंदिर रख दिया.RD शर्मा का मानना है कि ये महादेव की ही महिमा है जिसकी वजह से उनके थाना क्षेत्र और जिले में एक भी कोरोना का केस नहीं आया. बता दे RD शर्मा 31 मई को रिटायर हो चुके है.