Thursday, June 11, 2020

हनीमून मनाने विदेश गया था कपल, नशे में कर दिया ऐसा कांड, भन्ना देगा आपका दिमाग, शराब के नशे में कर दिया इतने करोड़ का नुकसान जानकर...

वो कहावत है न कि नशे में इंसान होश-ओ-हवास खो बैठता है। और उस वक्त वह कुछ भी कर सकता है। ऐसा एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में। जी हां, यहां एक कपल के सिर शराब का नशा सिर चढ़कर यूं बोला कि आप सोच भी नहीं सकते कि उसके बाद उन्होंने क्या किया होगा। इस घटना के बारे में जिस किसी ने सुना उसने हैरानी से अपने दांतों तले उंगली दबा ली। अगर आप इस घटना को जानने के लिए उत्सुक हैं तो आपको पहले ही बता दें कि कुछ ऐसी ही हालत आपकी होने वाली है।

दरअसल, ये मामला है शराब के नशे में लिए गए एक ऐसा फैसले का जो बड़ा ही अजीबोगरीब है। हुआ यूं कि एक कपल अपने हनीमून के लिए विदेश गया था। यहां दोनों ने पहले जमकर शराब पी ली और उसके बाद जब उन्हें बेहद ज्यादा नशा हो गया तो अंजाने में उन्होंने एक होटल खरीद लिया।

जी हां, यह वाकया श्रीलंका में सामने आया है। यहां हनीमून के लिए आए एक ब्रिटिश कपल ने एक होटल खरीद लिया। मिरर की रिपोर्टस की मानें तो श्रीलंका में हनीमून मनाने के लिए गए ब्रिटिश कपल गिना लायंस और मार्क ली वहां एक होटल में ठहरे थे। होटल में ठहरने के बाद पहली ही रात दोनों ने 12 ग्लास रम पी ली। इसके बाद जब दोनों को नशे की हालत में पहुंच गए तो उन्होंने नशे में उसी होटल को खरीदने का मन बना लिया, जिसमें वो रुके हुए थे।