आज के समय में युवा पीढ़ी काफी फ़ास्ट फॉरवर्ड हो चुकी है. शादी से पहले शारीरक संबंध बनाना अब लोगों के लिए आम बात हो गई है. लेकिन आपने अक्सर देखा होगा कि जब कभी भी पुलिस किसी अविवाहित जोड़े को होटल में रेड के द्वारा पकड़ लेते हैं तो उनकी काफी बदनामी होती है. हालांकि, किसी भी अविवाहित जोड़े का बिना शादी के कमरे में ठहरना किसी प्रकार का कोई जुर्म नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है या फिर पूछताछ के बहाने उन्हें थाने घसीट ले जाती है. कानून की समझ ठीक तरह से ना होने के कारण बहुत से युवा पुलिस की गुंडा गर्दी से डर जाते हैं और खुद को हथकड़ी लगवा कर उनके साथ थाने चलना ही मंजूर कर लेते हैं.
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारतीय संविधान में नागरिकों को देश में कहीं भी आने जाने की पूरी इजाजत दे रखी है. ऐसे में यदि कोई अविवाहित कपल 18 साल की उम्र से अधिक है तो वह अपनी मर्जी से किसी भी होटल के कमरे में आ जा सकता है जो कि बिल्कुल भी गैरकानूनी नहीं है. इसलिए यदि आप की उम्र 18 वर्ष से अधिक है तो आप अपने साथी के साथ कमरा लेकर कहीं भी रुक सकते हैं ऐसा कोई रोल नहीं है जो बारीक लड़के और लड़की को होटल में कमरा बुक करने से रोक दे.
अगर आपके मन में सवाल चल रहा है कि केवल शादीशुदा ना होने पर आपको होटल में रुकने से पुलिस गिरफ्तार कर सकती है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. भारत की कानून धारा के अनुसार अगर कोई लड़का और लड़की अपनी मर्जी से होटल के कमरे में पहुंचे हैं और किसी ने उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है तो पुलिस उनसे केवल पूछताछ कर सकती है परंतु ने गिरफ्तार नहीं कर सकती.