देश में कोरोनावायरस है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दें देश में इन दिनों संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और मृतकों की संख्या भी दोगुनी हो चुकी है। अमेरिका ब्राजील रूस ब्रिटेन स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर हैं। तो वहीं कोरोना के चलते एक महिला को अंतिम संस्कार के लिए चार कंधे भी नसीब नहीं हुए हैं। जिसके बाद उन्हें ठेले पर ले जाकर के अंतिम विदाई दी गई है।

दरअसल वृद्धा कमलेश देवी नाम की एक महिला की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग इकट्ठा हुए अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए जहां पहले चार कंधों पर शव यात्रा निकालने की तैयारी की गई। लेकिन कोरोनावायरस की दहशत के चलते कोई उन्हें कंधा देने को राजी तक नहीं हुआ। जिसके बाद उस महिला के इकलौते बेटे विकास ने परिवार के चंद लोगों के साथ शव को श्मशान घाट तक पहुंचाने का फैसला किया।
देश में इस खतरनाक वायरस के चलते अब तक 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। और जिसमें से कई सारे लोग महाराष्ट के गुजरात के दिल्ली व मध्य प्रदेश पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु राजस्थान तेलंगना आंध्र प्रदेश में भी मौतें हुई हैं। जम्मू कश्मीर में 35 लोगों की मौत हुई जबकि बिहार में 29 लोगों की हरियाणा में 24 की तो केरल में 14 कि उत्तराखंड में 10 की ओड़िशा में 7 लोगों की झारखंड में 6 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल और चंडीगढ़ में पांच पांच लोगों की मौत हुई है। असम में चार और छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हुई है। मेघालय और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है मंत्रालय की एक वेबसाइट के मुताबिक कहा गया है कि मृतकों में 70 फीसदी ऐसे लोग हैं जो पहले से ही किसी अन्य बीमारी से पीड़ित थे