उम्र के साथ इंसान की दिनचर्या और आदतों में बदलाव होना स्वाभाविक हैं। इसी के साथ ही जैसे-जसे उम्र बढती हैं लोगों के जीवन में उदासीनता दिखाई देने लगती हैं और उन्हें अपना जीवन नीरस लगने लगता हैं। लेकिन वहीँ कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका जूनून उम्र के साथ बढ़ता ही जाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिलता हैं 90 साल की सबसे उम्रदराज गेमर दादी के साथ जिन्होनें खेल-खेल में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।
हम बात कर रहे हैं Hamako Mori की जिन्हें दुनिया गेमर दादी कहती है।
इस बारें में वो आगे कहती हैं, 'इतनी उम्र जी लेने के बाद मुझे पता चला कि गेम खेलना मेरे लिए सही निर्णय था। मैं सच में इसे एन्जॉय करती हूं। ' वो बताती हैं कि कई दफा तो वो रात के 2 बजे तक भी गेम खेलती रहती हैं। उनके पास काफी सारे पुराने कन्सोल्स हैं। अभी वो प्लेस्टेशन 4 पर गेम्स खेलती हैं। उनकी पसंदीदा गेम Grand Theft Auto है।