दरअसल, बारात की एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। इसमें दूल्हे के भतीजे की मौत हो गई थी। इस मातमी माहौल में भी शादी चलती रही। लेकिन दुल्हन को इसकी खबर लगी, तो उसे गहरा सदमा लगा। अचानक वो बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुबही गांव में भतीजे का अंतिम संस्कार हुआ, तो शाम को दुल्हन का।

मामला मंगलवार का है। बारात की एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई थी। इस हादसे में दूल्हे के भतीजे साहिल की मौत हो गई थी। वहीं तीन दोस्त घायल हो गए थे। फिर भी लोगों की सलाह पर यह शादी नहीं रोकी गई। मंगलवार रात करीब 7 बजे दुल्हन निकेश अपने पति रविन के साथ ससुराल पहुंची।
दूल्हा रविन कई सालों से दुबई में जॉब करता है। वो ईएफएस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में इंजीनियर है। वो डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर 19 फरवरी को शादी करने के लिए भारत आया था। दुल्हन निकेश ने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया था। वो गुड़गांव में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती थी। दोनों शादी करके दुबई जाने वाले थे।