श्वेता तिवारी इन दिनों अपने शो मेरे डैड की दुल्हन को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में वो वरुण वडोला के साथ काम कर रही है। करीब 3 साल बाद श्वेता तिवारी की टीवी पर वापसी हो रही है। श्ववेता तिवारी इन दिनों शो के बारे में मीडिया से बात कर रही है वहीं अपनी पर्सनल लाइफ पर भी उन्होंने बोला है। श्वेता ने साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी कर ली थी। शादी के बाद श्वेता दूसरी बार मां बनीं। जिससे उनका एक बेटा रेयांश है। पिछले दो साल से श्वेता और अभिनव के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। वो अपने पति से अलग हो चुकी हैं।

श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली घरेलू कलह के चलते अलग हो गए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने बताया कि वे अलग होकर खुश हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पति अभिनव को इंफेक्शन बताते हुए कहा कि वह मुझे परेशान कर रहा था इसलिए उसे हटा दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि वे अलग होकर हेल्थी महसूस कर रही हैं। बीते अगस्त में एक्ट्रेस ने थाने पहुंचकर अभिनव पर बेटी पलक के साथ मारपीट का मामला दर्ज कराया था।
श्वेता टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं । लेकिन लगता है कि श्वेता जितना पर्दे पर सक्सेसफुल हुई हैं, शायद उतना वो अपनी निजी जिंदगी में सफल नहीं हो पाई हैं । पिछले दिनों श्वेता ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की है। पुलिस थाने के बाहर श्वेता और उनकी बेटी पलक को देखा गया था । पिछले दो साल से श्वेता और अभिनव के बीच अनबन की खबरें आ रही थी लेकिन दोनों ने इस बारे में कभी बात नहीं की। श्वेता ने पुलिस को बताया कि अभिनव अक्सर शराब के नशे में रहते हैं। इस घटना के बाद अभिनव से 4 घंटे पूछताछ हुई थी।
श्वेता का कहना है कि पति अभिनव से अलग होने के बाद वो काफी खुश हैं। फिलहाल वो अपने बच्चों और काम पर ध्यान देना चाहती है।