Thursday, June 11, 2020

किराए के कमरे में चल रही थी प्रेम लीला, दरवाजा खोला तो..

एक लड़की किराए के मकान में रहती थी उस लड़की को एक लड़के से प्यार हो गया था दोनों चुपके चुपके मिलते थे लेकिन एक दिन उस लड़की ने उस लड़के को अपने कमरे में बुलवा लिया दोनों के बीच प्रेम लीला चली लेकिन क्या पता किस बात के कारण दोनों के बीच बिगाड़ हो गया और वह लड़का धारदार हथियार लेकर साथ में आया था और उसने उसके ऊपर धड़ाधड़ वार कर दिया इस कारण लड़की की मौके पर ही मौत हो गई आइए पूरी घटना हम आपको दिखाते हैं।hindi story Archives - Page 75 of 96 - Saras Salil

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दबौली इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रेमी से मुलाकात करने पहुंची प्रेमिका की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. मकान माल‍िक ने किराएदार के कमरे से खून बहता हुआ देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं मृतका का प्रेमी मौके से फरार हो गया!

गोविंद नगर के दबौली इलाके में रहने वाले अजय कुमार के मकान में एक आशीष नाम का युवक रहता था जो दादा नगर फैक्ट्री में काम करता था और किराए के कमरे रह रहा था. मकान मालि‍क के मुताबिक, आशीष से आए दिन उसके साथ काम करने वाली एक युवती मुलाकात करने के लिए आया करती थी जो बुधवार को भी उससे मिलने के लिए घर आई थी!

इसके बाद वे दोनों घर में थे. दोपहर होते-होते जब मकान मालिक अजय कुमार अपने घर के बाहर जाने लगे तो उन्होंने किराएदार के मकान से खून बहता हुआ देखा जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कुछ ही देर में गोविंद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किराएदार के कमरे में जाकर देखा गया!

अंदर जाकर देखा तो आशीष के कमरे में उसकी प्रेमिका का शव पड़ा हुआ था जिसकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मृतका की तलाशी ली तो उसकी पहचान सोना पाल के नाम से हुई. प्रेमी आशीष, लोगों को सोना को अपनी पत्नी बताया करता था. पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और पूरी घटना की सिलसिलेवार तरीके से जांच कराई. हत्या के बाद से ही प्रेमी आशीष मौके से फरार है. उसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है!

मकान मालक‍िन पुष्पा देवी ने बताया क‍ि क‍िराएदार 14 महीने से रह रहा था. सुबह औरत आई थी, फिर चली गई, ऊपर कोई नहीं था. अंदर से खून निकल रहा था. पुलिस को जानकारी दी, तब पुलिस ने दरवाजा खोला!