मेरिका में एक परिवार में उसका पालतू डॉगी भी रहता है। परिवार वाले डॉगी से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि उनका यह प्यारा डॉगी उनकी 6 महीने की बच्ची की जान बचाएगा। ऑडियो स्टेट में एक महिला मिंडी अपनी बच्ची रशेल को पालने में छोड़कर नहाने चली गई। थोड़ी देर बाद उनका डॉगी जोर-जोर से भौंकने लगा। मिंडी ने पहले तो उस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब वह लगातार भौंकता रहा तो महिला को शक हुआ।

बेटी के पास मौजूद था सिर्फ डॉगी
ये घटना 1993 की है जब मिंडी अपनी 6 महीने की बेटी को सुलाकर नहाने के लिए चली गई। बेटी के पास डॉगी था और उसकी बड़ी बेटी घर से बाहर खेल रही थी। थोड़ी देर बाद ही पेपिलॉन ब्रीड के डॉगी जोर-जोर से भौंकने लगा, जब मिंडी नहीं आई तो वह उसके पास बाथरूम में पहुंच गया। जब मंडी ने डॉगी को बाथरूम के पास देखा तो वह समझ गई कुछ गड़बड़ है और तुरंत पालने में सो रही अपनी बेटी के पास पहुंची।
बच्ची के होंठ नीले पड़ गए थे और सांस रुक गई थी
जब मिंडी बेटी के पास पहुंची तो उसने देखा कि उसकी बेटी के बच्ची के होंठ नीले पड़ चुके हैं और उसकी सांसे रुकी हुई है। मिंडी ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया और उसने अपनी बेटी को फर्स्ट देने की कोशिश की। मिंडी ने पहले अपनी बेटी की पीठ को ठोका, फिर उसे अपने मुंह से सांस दी।
अचानक से रशेल ने रोना शुरू कर दिया। मिंडी बच्चे की जान बचने के बाद तुरंत उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी सांस नली में कुछ फंस गया था। इस वजह से वह सांस नहीं ले पा रही थी। डॉक्टरों ने मिंडी की पीठ ठोंककर इलाज करने की तारीफ की, क्योंकि इसी वजह से उसकी सांस नली में फंसा बेबी फूड निकल गया। इसके बाद मिंडी और उसके परिवार वाले डॉगी से और ज्यादा प्यार करने लगे।