मैं चीखती रही, चिल्लाती रही, कई बार अंकल से कहा कि मुझे छोड़ दो, पर किसी ने नहीं सुनी। वे मुझे नोचते रहे। गंदी हरकत करने के बाद गले को चाकू से काटने की कोशिश की।
यह बात मासूम ने बयान लेने वाले अधिकारियों को बताई। मासूम की भाषा में दोनों दरिंदों द्वारा उसके साथ की गई हैवानियत की बात सुनकर बयान लेने गए अधिकारियों की आंखें भी भर आई थी
इसमें बालिका ने स्कूल से ले जाने के साथ ही बेहोश होने तक की दर्दनाक आपबीती अपने मासूम लफ्जों में बताई है।
अहसनीय दर्द के कारण बालिका के बेहोश होने के बाद दोनों आरोपित उसे मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग गए थे।
सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित बालिका के मामले में पुलिस ने घटना के 14 दिन बाद मंगलवार को लगभग 350 पेज का चालान पॉक्सो एक्ट की विशेष कोर्ट में न्यायाधीश निशा गुप्ता के समक्ष पेश किया। इसमें 92 गवाह भी रखे गए हैं। लगभग 100 साक्ष्य भी शामिल किए गए हैं। मंदसौर के इतिहास में यह किसी भी घटना के बाद सबसे जल्दी पेश होने वाला चालान है। लोगों के आक्रोश के चलते दोनों आरोपितों की जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई।