कोसिंद्रा के पास वासणा में रहने वाली किरण तड़वी अपनी 9 महीने की बच्ची को छोड़कर इसलिए मायके चली गई, क्योंकि बच्ची का सिर अपेक्षाकृत बड़ा था और वह धीरे-धीरे बढ़ ही रहा था। अब बेटी मजदूर पिता और दादा-दादी के भरोस है।
सिर लगातार बढ़ रहा है
बच्ची का लालन-पालन उसके पिता और दादा-दादी कर रहे हैं। पर उसका सिर लगातार बढ़ ही रहा है। इससे पूरा परिवार चिंतित है। पास ही के गांव बडदला के सुभाष वणकर ने बच्ची के लिए सरकारी मदद के लिए अधिकारियों से सम्पर्क किया है। तब बच्ची को जबुगाम के अस्पताल में ले जाया गया। पर वहां कोई संतोषजनक इलाज नहीं हो पाया। बहरहाल परिवार मुसीबत में है।

बच्ची के पिता मजदूर
बच्ची के पिता मजदूर हैं। अब बच्ची के पिता जब मजदूरी करने जाते हैं, तब उसकी देखभाल उसके दादा-दादी करते हैं। परिवार के लिए मुश्किल यह है कि बच्ची का इलाज कैसे हो। बिना सरकारी मदद के यह संभव नहीं है।