Monday, June 8, 2020

मुंह में डाली पेशाब तो लड़के ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- तुम भी तड़प-तड़प कर मरोगे, यह मेरी बद्दुआ है

 पूजा के लिए स्थानीय हैंडपंप के पास पहुंचे एक युवक के लोटे में गांव के दबंगों ने पेशाब कर उसे पिलाने का मामला सामने आया है। इस घटना से आहत लड़के ने एक सुसाइड नोट लिखने के बाद आत्महत्या कर ली। सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली यह घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवपुरी जिले के साजौर गांव का रहने वाला विकास शर्मा नाम के एक लड़के ने वीडियो में गांव के कुछ दबंगों पर पेशाब पिलाने का आरोप लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि लड़का मौत को गले लगाने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपनी खुदकुशी की वजह बताई है।


सुसाडइ नोट में लड़के ने लिखा, '' पूजा के लोटे में पेशाब पिलाकर तुमने मुझे अपवित्र कर दिया है। तुम लोग तड़प-तड़प कर मरोगा और ये मेरी बद्दुआ है।''

मृत लड़के ने स्थानीय मनोज कोली, प्रियंका कोली और तारावती कोली पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। इस बीच, पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर सभी तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और परेशान करने का मामला दर्ज कर लिया है।

इस बीच, मृतक विकास शर्मा की भाबी मनीषा शर्मा के मुताबिक विकास मंदिर की पूजा के लिए हैंडपंप से पानी लाने के लिए लोटा लेकर गया था, लेकिन वहां पहले से मौजूद तारावती ने उसे पहले हत्यारा कहा और बाद में गाली-गलौच करते हुए उसे पेशाब पिलाया।

लॉकडाउन की बदौलत जिन्दा लौटा मरा हुआ बेटा, जिसका तीन साल पहले किया था अंतिम संस्कार

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि मृतक के मृत्यु पूर्व जारी वीडियो और सुसाइड नोट से आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का मामला बनता है। इसलिए मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।