आप सभी जानते ही होंगे उसके बाद से ही जान्हवी कपूर सुर्खियों में रहती हैं. ऐसे में हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में वह बेहद ही प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खास कैप्शन भी दिया. जी दरअसल जान्हवी की इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर कमेंट किए और उनकी खूबसूरती की तारीफें की. वहीं इन कमेंट्स में से एक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. जी दरअसल, तनीषा नाम की एक यूजर ने जान्हवी के कैप्शन की तर्ज पर उनसे सवाल पूछा,' कौन-सा बच्चा????? क्या तुम एक बच्चा चाहती हो?????'
इस कमेंट पर जान्हवी ने लिखा, 'हां.' वहीं इस समय उनके इस रिप्लाई ने सभी को हैरान कर दिया है. वैसे काम के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की. वहीं बीते समय में वह 'घोस्ट स्टोरीज़ में नज़र आई थीं और अब जान्हवी गुंजन सक्सेना: द कार्गिल गर्ल, रूही अफ्जा, दोस्ताना और तख्त जैसी कई फिल्मों में दिखाई देंगी.