Saturday, June 6, 2020

शाहिद अफरीदी ने दिखाई दरियादिली, कराची के हिंदू मंदिर में किया ये नेक काम

संक्रमण का कहर पाकिस्तान में भी जमकर फैल गया है. इस मुल्क में करीब 35 हजार लोग इस जानलेवा महामारी की चपेट में आ गए हैं. पाकिस्तानी सरकार के लॉकडाउन घोषित करने से लोगों के भूखा मरने की नौबत आ गई है. ऐसे लोगों की मदद के लिए पाकिस्तान के पूर्व धुरंधर ऑलराउंडर आगे आए हैं. अफरीदी लगातार अपने फाउंडेशन की मदद से लोगों की मदद कर रहे हैं. इसी दौरान वे 4 दिन पहले कराची के मशहूर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर भी पहुंचे.
मंदिर में हिंदुओं को बांटी राहत सामग्री, लिया आशीर्वाद वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड कुछ समय के लिए अपने नाम पर रख चुके अफरीदी ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचने के बाद वहां मौजूद हिंदुओं में राशन सामग्री बांटी. अफरीदी के मंदिर पहुंचने की तस्वीरें वायरल हो गई हैं और लोग उनके इस नेक काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अफरीदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी मंदिर में राहत सामग्री बांटने की तस्वीर शेयर की हैं. उन्होंने लिखा है, इसमें (संकट में) हम एकसाथ हैं और एकसाथ ही रहेंगे. एकता ही हमारी शक्ति है.

अफरीदी के इस नेक काम के लिए मंदिर में मौजूद हिंदुओं ने उन्हें जमकर आशीर्वाद भी दिया है.पूर्व इंटरनेशनल स्कवैश खिलाड़ी भी थे साथ अफरीदी मंदिर में अकेले नहीं पहुंचे थे बल्कि इस दौरान उनके साथ पाकिस्तान के मशहूर स्कवैश खिलाड़ी जहांगीर खान भी थे. जहांगीर खान ने भी राहत सामग्री बांटने में अफरीदी की मदद की. जहांगीर अफरीदी के फाउंडेशन में अध्यक्ष भी हैं.दरअसल अफरीदी को एक पाकिस्तानी हिंदू टेनिस खिलाड़ी ने एक वीडियो भेजा था, जिसमें पाकिस्तानी सरकार पर हिंदुओं को राशन नहीं देने का आरोप लगाया गया था. इसके बाद से अफरीदी लगातार हिंदुओं की मदद कर रहे हैं.

कराची के अलावा वे सिंध के बाकी हिस्सों में भी हिंदुओं के लिए अपने फाउंडेशन की मदद से राशन बांट चुके हैं. लोगों ने किया युवराज सिंह को याद अफरीदी के मंदिर पहुंचकर राशन बांटने की फोटो वायरल होने के बाद बहुत सारे पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने भारतीय धुरंधर युवराज सिंह को भी याद किया है. दरअसल अप्रैल में युवराज और हरभजन सिंह ने अफरीदी के फाउंडेशन को कुछ पैसा डोनेट किया था और ट्विटर पर वीडियो अपलोड कर अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए कहा था. एक पाकिस्तानी का समर्थन करने के लिए बहुत सारे लोगों ने युवराज और भज्जी को ट्रोल किया था. लेकिन अब अफरीदी के फोटो वायरल होने पर लोगों ने ट्विटर पर लिखा कि ये वही पैसा है, जो युवराज ने दिया था. क्या अब उन्हें ट्रोल करने वाले माफी मांगेंगे.