सलमान ख़ान एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन 1988 में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता 1989 में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया।
बॉलीवुड के लिए कोरोना वायरस बेहद नुकसानदायक साबित हो रहा है। शूटिंग्स रुकने की वजह से सारी फिल्मों का टाइम-टेबल बिगड़ गया है, प्लांनिंग्स धरी की धरी रह गयी हैं और बची है तो सिर्फ निराशा। सलमान खान ने शुरुआत में तो किसी तरह फिल्म 'राधे' की शूटिंग जारी रखने की कोशिश की थी और सेट पर एहतियात बरत कर काम जारी रखा था लेकिन फिर सलमान को भी इंतज़ाम रद्द करने का फैसला लेना पड़ा और वह अपने पनवेल वाले फार्महाउस में रहने चले गए। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में लॉकडाउन के बीच सलमान दबंगई दिखाते हुए खुलेआम सड़कों पर घूमने निकल पड़े। सलमान को ज़रूर कोई अत्यंत ज़रूरी काम आन पड़ा होगा जो उन्हें मौजूदा हालातों में यूँ खुले इलाके में आना पड़ा। सलमान ने ट्विटर पर इसकी सूचना देते हुए दो तस्वीरें शेयर कीं।
एक तस्वीर बंद पड़ी मस्जिद की थी तो दूसरी तस्वीर एक कब्रिस्तान के गेट की थी जिसे बंद कर दिया गया था, सभी की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गयी थी। यह नज़ारा देखकर सलमान ने प्राधिकारियों और आम जनता की तारीफ करते हुए लिखा-"वाह! देश की स्थिति को समझने और अनुदेशों को सुनने के लिए धन्यवाद। भगवान हर किसी की रक्षा करें"।
सलमान देश की जागरूकता को देखकर बहुत प्रसन्न हुए, चंद घंटे पहले सलमान ने ये ट्वीट किया और अब तक इसे 50 हज़ार से ज़्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। बता दें कि 'राधे' 22 मई को रिलीज़ होने वाली थी पर अब रिलीज़ डेट का पोस्टपोन होना तय है, सालों में ऐसा पहली बार होगा कि ईद पर सलमान की कोई फिल्म रिलीज़ नहीं होगी। आप इस बारे में अपने विचार ज़रूर बताएं।